September 3, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पुलों और पैदल रास्तों का निरीक्षण किया

झूनी पुल की तकनीकी जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

कपकोट। पूर्व विधायक श्री ललित फर्स्वाण ने कपकोट की सरयू घाटी के आपदा प्रभावित क्षेत्रों झूनी, खलझूनी एवं आसपास के गांवों का दौरा कर क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों, पुलों और पैदल रास्तों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर आपदा के बाद उत्पन्न समस्याओं की जानकारी भी ली।निरीक्षण के दौरान झूनी में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत निर्मित मोटर पुल की स्थिति को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए। कांग्रेस के अनुसार, करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित यह पुल निर्माण के महज एक वर्ष के भीतर ही कमजोर पड़ गया है। पार्टी ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में लापरवाही और कथित घटिया गुणवत्ता के कारण पुल की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है तथा इससे भविष्य में बड़ी दुर्घटना का खतरा पैदा हो सकता है।वहीं, खीर गंगा क्षेत्र में भैसुड़ीकुटीर से नरगढ़ा तक जाने वाला पैदल मार्ग और पुलिया भी आपदा से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके चलते स्थानीय ग्रामीणों के आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त मार्गों और पुलों के जल्द पुनर्निर्माण की आवश्यकता जताई।कांग्रेस ने झूनी पुल की उच्चस्तरीय तकनीकी जांच कराने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि जांच के आधार पर लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।कांग्रेस ने आपदा प्रभावित सभी सड़कों, पुलों और पैदल मार्गों का शीघ्र पुनर्निर्माण कराने की भी मांग की है, ताकि ग्रामीणों का आवागमन सुचारु हो सके और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *