Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कालाढूंगी में परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, कांग्रेस नेताओं ने बदलाव का किया दावा

कालाढूंगी। कालावती बैंक्वेट हॉल, फतेहपुर में कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में आयोजित विशाल परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव को लेकर शक्ति प्रदर्शन किया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उत्तराखंड की जनता अब जनहित, सुशासन और जवाबदेही के साथ परिवर्तन का संकल्प ले चुकी है। उन्होंने दावा किया कि सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब और कार्यकर्ताओं का उत्साह प्रदेश में बदलाव की स्पष्ट तस्वीर पेश कर रहा है।इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने क्षेत्रवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। साथ ही सफल आयोजन के लिए लालकुआं और कालाढूंगी क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व सांसद महेंद्र पाल, जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


लालकुआँ। लालकुआँ विधानसभा अंतर्गत हल्दूचौड़ स्थित वैष्णवी बैंक्वेट हॉल में कांग्रेस द्वारा विशाल परिवर्तन संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का नेतृत्व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष Karan Mahara ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र की जनता, कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड की जनता जनहित, सुशासन और जवाबदेही के साथ परिवर्तन का संकल्प ले चुकी है। सम्मेलन में क्षेत्र की सम्मानित जनता एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय संवाद भी किया गया।इस अवसर पर आयोजन की सफलता के लिए लालकुआँ विधानसभा के सभी क्षेत्रवासियों, कांग्रेस पदाधिकारियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। आयोजकों ने कहा कि जनता का स्नेह और समर्थन कांग्रेस को आगे बढ़ने की नई ऊर्जा प्रदान करता है।कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष Yashpal Arya सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता, सम्मानित कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनता भी उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *