Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पांडे बोले-मुख्यमंत्री धामी अपना आशीर्वाद देने आए, जुड़वा पोता-पोती का जन्म हुआ है

गूलरभोज। विधायक अरविंद पांडे ने कहा कि मुख्यमंत्री का उनके आवास पर आगमन पूरी तरह पारिवारिक कार्यक्रम था। उन्होंने बताया कि हाल ही में उनके घर जुड़वा पोता-पोती का जन्म हुआ है और मुख्यमंत्री ने पहले ही बच्चों को आशीर्वाद देने का वादा किया था। उसी वादे को निभाने के लिए मुख्यमंत्री उनके घर पहुंचे पांडे ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मुख्यमंत्री धामी से उनका कभी कोई मतभेद नहीं रहा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का गूलरभोज आगमन उनके परिवार और क्षेत्रवासियों के लिए गौरव की बात है। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। बौर जलाशय में बोटिंग के दौरान जब विधायक पांडे से मुख्यमंत्री के साथ उनकी मौजूदगी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने मुस्कराते हुए कहाकृ फ्मैं सीएम धामी की नाव पर हूं सवार।य् राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह केवल एक बोटिंग कार्यक्रम नहीं था, बल्कि भाजपा नेतृत्व की ओर से एक स्पष्ट राजनीतिक संदेश भी था। खासकर ऊधम सिंह नगर जिले की नौ विधानसभा सीटों पर इसका असर दिखाई दे सकता है। धामी और पांडे के बीच बढ़ती निकटता भाजपा को संगठनात्मक मजबूती देने के साथ-साथ विपक्ष की उस रणनीति को भी कमजोर करती दिखाई दे रही है, जो पार्टी के भीतर कथित मतभेदों के सहारे राजनीतिक लाभ तलाश रही थी।तराई की राजनीति में शनिवार का दिन इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इसने भाजपा के भीतर एकजुटता का संदेश देने के साथ-साथ आने वाले चुनावी समीकरणों को लेकर भी नई चर्चा छेड़ दी है।
विधायक अरविंद पांडेय के आवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री
गदरपुर । गदरपुर में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधायक अरविंद पांडेय के आवास पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों का कुशलक्षेम जाना और उनसे आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने परिवार के बच्चों से भी भेंट कर उन्हें स्नेह और आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य, बेहतर स्वास्थ्य और सफलता की कामना की। मुख्यमंत्री की इस आत्मीय मुलाकात के दौरान परिवार के सदस्यों ने उनका स्वागत किया और विभिन्न विषयों पर संक्षिप्त चर्चा भी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *