Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

देहरादून। NEET पेपर लीक प्रकरण और CBSE के OSM Evaluation System के विरोध में मंगलवार को NSUI ने उत्तराखंड सचिवालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। हजारों छात्र-छात्राओं और NSUI कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तथा NTA को समाप्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा वाटर कैनन का इस्तेमाल किए जाने पर NSUI और कांग्रेस नेताओं ने कड़ी नाराजगी जताई। संगठन का कहना है कि युवाओं के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था के साथ हो रहे खिलवाड़ के खिलाफ उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा। यह आंदोलन NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत, राष्ट्रीय संचार सचिव वैभव वालिया, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व विधायक राजकुमार, प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थपर, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक, NSUI प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी, गरिमा दसौनी, एससी विभाग प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, हिमांशु रावत, प्रदीप तोमर, प्रकाश नेगी बाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस एवं NSUI कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *