Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नगरीय निकायों में चुनाव के लिए 9 जून को होगा मतदान,अधिसूचना जारी

देहरादून/चम्पावत। राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड द्वारा जनपद के नगरीय निकायों में अध्यक्ष एवं सदस्य पदों के निर्वाचन हेतु विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने टिहरी की नगर पालिका नरेंद्रनगर, ऊधमसिंह नगर की नगर पंचायत गढ़ी नेगी और चंपावत की नगर पंचायत पाटी में निकाय चुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी कर दी। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि नगर पंचायत पाटी में चुनाव प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुरूप निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएगी। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार, अधिसूचना 25 मई 2026 को जारी कर दी गई है। 26 मई को आरक्षण सहित निर्वाचन संबंधी समस्त विवरण प्रकाशित किए जाएंगे। प्रत्याशी 27 मई एवं 29 मई को प्रातः 10ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक अपने नाम निर्देशन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 30 मई को होगी, जबकि 31 मई को अपरार् िं03ः00 बजे तक नाम वापसी की जा सकेगी। निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन 1 जून को किया जाएगा। मतदान 9 जून 2026 को प्रातः 08ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक संपन्न होगा। इसके बाद 11 जून 2026 को प्रातः 08ः00 बजे से मतगणना शुरू होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि संपूर्ण प्रक्रिया आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के तहत शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से पूरी कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *