उत्तरांचल पंजाबी महासभा के पुनर्गठन के लिए कोर कमेटी गठित
देहरादून में आयोजित बैठक में पंजाबी विधायकों व मेयर के संरक्षण में सात सदस्यीय कमेटी का गठन
देहरादून(उद संवाददाता)। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के पुनर्गठन, संगठनात्मक संरचना को मजबूत करने और नई कार्यकारिणी के गठन की दिशा में अहम कदम उठाते हुए पंजाबी समाज के विधायकों, मेयर और वरिष्ठ जन प्रतिनिधियों के संरक्षण में सात सदस्यीय कोर कमेटी का गठन किया गया है। यह निर्णय देहरादून में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्र की अध्यक्षता में आयोजित पंजाबी समाज के मिलन समारोह में सर्वसम्मति से लिया गया।कार्यक्रम में महासभा के अध्यक्ष राजीव घई ने प्रदीप बत्र का पगड़ी, माला और प्रभु श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने उत्तरांचल पंजाबी महासभा के पुनर्गठन का प्रस्ताव रखा,जिसे उपस्थित प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया।रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने प्रदीप बत्र को उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। उन्होंने पंजाबी समाज के योगदान और विभाजन के दौरान दिए गए बलिदानों का उल्लेख करते हुए 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाए जाने के निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री धामी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।राज्यमंत्री विश्वास डाबर ने समाज की एकजुटता पर बल देते हुए समुचित प्रतिनिधित्व की आवश्यकता बताई। दर्जा राज्यमंत्री दिनेश मानसेरा, दिलजीत सिंह सोढ़ी, काशीपुर मेयर दीपक बाली और डी-एस- मान सहित अन्य वक्ताओं ने पंजाबी संस्कृति के संरक्षण और संगठन को मजबूत करने का आ“वान किया।बैठक में निर्णय लिया गया कि पंजाबी समाज से जुड़े विधायक, मेयर और अन्य जनप्रतिनिधि संरक्षक समिति के रूप में कार्य करेंगे। उनके मार्गदर्शन में करण मल्होत्र, हरीश जल्होत्र, राजीव सच्चर, डी-एस- मान, राजकुमार फुटेला, दिनेश मानसेरा और राज ओबेरॉय की सात सदस्यीय कोर कमेटी बनाई गई है।यह कमेटी महासभा के पुनर्गठन, नई कार्यकारिणी के गठन, संगठनात्मक ढांचे के निर्धारण और समाज की आगामी गतिविधियों की रूपरेखा तैयार करेगी।कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्र ने कहा कि पंजाबी समाज अपनी मेहनत, लगन और उद्यमशीलता के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि आज की बैठक से समाज की एकता,विकास और सकारात्मक सोच को नई दिशा मिलेगी, जो अन्य समाजों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।उन्होंने स्वयं को समाज के लिए सदैव उपलब्ध बताते हुए अपने आवास को ‘पंजाबी भवन’ की संज्ञा दी और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आ“वान किया। कार्यक्रम में सभा मे गदरपुर प्रमुख प्रीत ग्रोवर, चिकित्सक डॉ- प्रदीप अदलखा, भारत भूषण चुघ, पंकज बांगा, समाज सेवी जगदीश लाल पाहवा, राज कुमार फुटेला, हल्द्वानी से उद्यमी वीरेंद्र चîक्का, काशीपुर से भाजपा प्रवक्ता गुरविंदर चंडोक, रुड़की से सुभाष सरीन, अंजू कक्कड़, जसपुर से त्रिलोक चंद्र अरोरा, राज कुमार भुîóी, चेतन अरोरा, सुभाष सरीन मुकेश चावला, हेमंत नरूला, जी एस आनंद, पी एस कॉचर, प्रवीण सेठी, राजीव परनामी व प्रदेश से बड़ी संख्या में पंजाबी समाज के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
