Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दरोगा को वर्दी उतरवाने की धमकी देना भारी पड़ा

हल्द्वानी (उद संवाददाता)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी के निर्देशों के क्रम में जनपद में संदिग्धों और वाहनों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस कर्मियों को धमकी देने वाले अभियुक्त को कार सहित गिरफ्तार कर लिया है। घटना के विवरण के अनुसार 10 मई की रात्रि को कोतवाली हल्द्वानी पुलिस की टीम तिकोनिया क्षेत्र में गश्त और वाहन चेकिंग डड्ढूटी पर तैनात थी। इस दौरान कबाड़ी कबाब की दुकान के पास एक संदिग्ध कार को रोका गया, जिस पर प्रतिबंधित काली फिल्म लगी हुई थी। वाहन के चालान की प्रक्रिया शुरू होते ही कार चालक ने डड्ढूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता शुरू कर दी। अभियुक्त ने लोकसेवकों को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने और वर्दी उतरवा देने की धमकी दी। इसके बाद अभियुक्त पुलिस के आदेशों की अवहेलना करते हुए मौके से वाहन लेकर फरार हो गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए डड्ढूटी पर तैनात उपनिरीक्षक आरती की तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी सर्विलांस और मैनुअल इंटेलिजेंस की मदद से फरार अभियुक्त लवजीत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह, निवासी ग्राम भवान सिंह नवाड, लालकुआं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार संख्या यूके 18बी 1989 को भी अपने कब्जे में ले लिया है।नैनीताल पुलिस ने इस कार्यवाही के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया है कि डड्ढूटी पर तैनात किसी भी लोक सेवक के साथ अभद्रता या सरकारी कार्य में व्यवधान डालने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *