Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पारिवारिक कलह के चलते युवक फांसी पर झूला

रुद्रपुर। पारिवारिक कलह से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। युवक अपने पीछे पत्नी और एक मासूम बच्चे को छोड़ गया है। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 32, भूरारानी निवासी 24 वर्षीय सोनू पुत्र नीरज किराए के मकान में रहता था। उसकी करीब दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी और उसका एक वर्ष का बच्चा भी है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह उसने पत्नी और बच्चे को एक कमरे में बंद कर बाहर से कुंडी लगा दी और खुद दूसरे कमरे में चला गया, जहां उसने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।कुछ देर बाद जब पत्नी ने दरवाजा खुलवाने के लिए शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। दरवाजा खोलकर जब दूसरे कमरे में देखा गया तो सोनू फंदे पर लटका मिला। इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई।प्रारंभिक तौर पर युवक की आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह को कारण बताया जा रहा है। वहीं, क्षेत्र में कुछ लोग युवक के नशे का आदी होने की भी चर्चा कर रहे हैं और यह भी कहा जा रहा है कि नशा न मिलने के कारण उसने यह कदम उठाया। हालांकि, इन बिंदुओं की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। युवक मजदूरी का कार्य करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *