सारी दुनिया में गूंजी शेरावाली की जयकार..चैत्र नवरात्र पर माता की चौकी में भजनों की धूम
रुद्रपुर। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर रुद्रपुर में माता रानी का गुणगान कर श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ पूजा-अर्चना में जुटे हैं। इसी क्रम में नवरात्र के तीसरे दिन श्री नीलकंठ धाम मंदिर के तत्वावधान में फुलसुंगी स्थित समाजसेवी सुदर्शन नारंग के आवास पर भव्य माता की चौकी एवं दरबार का आयोजन किया गया। दरबार में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंच कर महामाई और बाबा का गुणगान किया तथा देर रात तक भजनों की मधुर धुनों पर भक्ति में मग्न रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ नारंग परिवार द्वारा विधिवत ज्योत प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात गणेश वंदना, श्रीराम स्तुति, हनुमान चालीसा एवं श्री बालाजी महाराज, भैरवनाथ और प्रेतराज की आरती के साथ दरबार का विधिवत प्रारंभ हुआ। भजन संध्या के दौरान माता रानी, भगवान भोलेनाथ और बालाजी महाराज के भजनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया, जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। दरबार में भजन गायकों ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। विनीत अरोड़ा ने हे दुख भंजन मारुति नंदन और कालका मां मुझे तेरी जरूरत है जैसे भजनों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर किया। सुमित वार्ष्णेय ने सारी दुनिया में गूंजे शेरावाली की जयकार और दे चरणां दा प्यार मइया जी, सानूं रख लो सेवादार प्रस्तुत कर माहौल को ऊर्जा से भर दिया। वंशिका मनोचा ने मां ने धरा रूप विकराल भजन से भक्तों में जोश भर दिया। गुîóू लहरी ने जबसे देखा तुम्हें और ऐ खाटू वाले श्याम मैं तेरा हो गया प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। पवन खनिजों ने लाखों तर गए, लाखों ने तर जाना और मइया जी तेरा नाम ले के भजन गाकर भक्ति रस की खूब गंगा बहाई । सौरभ वार्ष्णेय ने तेरा लाख-लाख शुक्र मनाना और शंकर तेरी जटा में बहती है गंगधारा जैसे भजनों से समां बांधा। वहीं संजीव शर्मा ने चलो मइया उठो जल्दी और दर पे बुला रहा है, ये कृपा नहीं तो क्या है भजन सुनाया। कार्यक्रम के दौरान श्री नीलकंठ धाम के महंत विकास शर्मा पर माता रानी एवं बालाजी महाराज की विशेष कृपा प्रकट होने की पर श्रद्धालुओं ने उनका आशीर्वाद लेकर सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य एवं शांति की कामना की। इस अवसर पर पार्थ नारंग, राकेश कालरा, संजय ठुकराल, अजय चîक्का, अमित अरोड़ा, विवेक दीप सिंह, सचिन खुराना, जगदीश बठला, राघव बठला, संगीता बठला, पम्मी सुखीजा, शिवांश सुखीजा, चिराग कालरा, हरवेश मनोचा, संदीप मनोचा, ललित नारंग, सुरेंद्र शर्मा, दीपक शर्मा, राजीव मनोचा, पवन खनिजों, पवन रंगीला, मोहित अरोड़ा, विजय तोमर, अनुज पाठक, रोहित मदान, मुकेश शर्मा, अमन खुराना, गौरव खुराना, सोनू, संदीप वाल्मीकि, मुकेश भटनागर, काशीराम, रविंद्र वार्ष्णेय, मीना वार्ष्णेय, यशी वार्ष्णेय, सीमा नारंग, कंचन नारंग, पूनम मदान, नीलू खुराना, गीता शर्मा, भूमिका शर्मा, सुमन मनोचा, अनीता मनोचा, विमला, रिशु सक्सेना, श्वेता, नेहा अरोड़ा, प्रिया मनोचा, मोना खुराना, राजेंद्र कौर, इंद्रजीत कौर, मुस्कान खनिजों, सीमा रानी, रामबेटी, चिका शर्मा सहित बठला परिवार एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक और
श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
