उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित मंत्रीमंडल विस्तार आज : धामी सरकार में विधायक भरत चौधरी, खजानदास, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, राम सिंह कैड़ा मंत्री पद की शपथ लेंगे
देहरादून। उत्तराखंड की धामी सरकार में रिक्त चल रहे मंत्रीमंडल की पांच सीटोें पर नये विधायकों की ताजपोशी के लिए भाजपा हाईकमान ने हरी झंडी दे है। बहुप्रतीक्षित मंत्रीमंडल विस्तार की चचाओं को विराम देते हुए आज पांच विधायकों को शपथ दिलायी जायेगी। राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा। संभावित मंत्रियों को सुबह साढ़े नौ बजे लोकभवन पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा मास्टरस्टोक खेलते हुए आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले क्षेत्रीय संतुलन साधते हुए कुछ वरिष्ठ एवं नये विधायकों को कैबिनेट मंत्री बनाकर सियासी धमाका कर विपक्ष को बड़ा संदेश देने का प्रयास किया है। बताया जा रहा है कि आज नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को लोकभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। वर्तमान में कैबिनेट में पांच मंत्रियों के पद खाली हैं, जिनमें नए मंत्रियों की ताजपोशी की जाएगी। रुद्रप्रयाग के विधायक भरत चौधरी,विधायक खजानदास, विधायक मदन कौशिक, विधायक प्रदीप बत्रा, विधायक राम सिंह कैड़ा मंत्री पद की शपथ लेंगे । इसके अलावा दो नाम हरिद्वार और नैनीताल से हैं। ताजपोशी के लिए नए चेहरों का चयन विधायकों के पिछले चार साल के कामकाज का रिकॉर्ड देखकर किया गया है। नई कैबिनेट में क्षेत्रीय व जातीय समीकरण के बीच संतुलन बनाया गया। प्रदेश में लंबे समय से कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं थीं। मंत्री के रूप में कौन पांच विधायक शपथ लेंगे, इसे लेकर अभी संशय बरकरार है। बताया जा रहा है कि नामों की घोषणा भी आज ही की जाएगी। संभावना है कि मंत्रिमंडल में देहरादून, रुद्रप्रयाग-चमोली, टिहरी-उत्तरकाशी, हरिद्वार के साथ ही पिथौरागढ़-बागेश्वर, नैनीताल-ऊधमसिंह नगर से एक-एक वरिष्ठ, एक युवा चेहरे एवं महिला को धामी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। धामी सरकार में वर्तमान में मंत्रिमंडल में कुल पांच पद खाली हैं। एक पद मंत्री चंदन रामदास के निधन और दूसरा पद प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद खाली हुआ था। वहीं मंत्रियों के तीन पद पहले से खाली चल रहे थे।
