February 4, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दर्दनाक विमान हादसे में उप मुख्यमंत्री अजित पवार सहित पांच लोगों की मौत

नई दिल्ली। महाराष्ट से बेहद दर्दनाक विमान हादसे की खबर से हड़कंप मच गया है। महाराष्ट्र के बारामती में उप मुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे का शिकार हो गया। लैंडिंग के वक्त विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। जिसमें डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन हो गया। निजी विमान एयरपोर्ट पर उतरते समय क्रैश हुआ है। आपको बता दें कि मिली जानकारी के अनुसार अजित पवार मुंबई से चार्टर्ड प्लेन में बारामती गए थे। जहां पर प्लेन रनवे से फिसल गया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय DGCA ने पांच लोगों के मारे जाने की पुष्टि कर दी है। अजित पवार जिला परिषद चुनावों को लेकर आज (बुधवार) बारामती आ रहे थे। घटनास्थल से वीडियो भी सामने आया है। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ मौजूद हैं। विमान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोनों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से संपर्क किया और बारामती प्लेन क्रैश के बारे में जानकारी और अपडेट लिए हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुंबई से बारामती जा रहा चार्टर प्लेन बारामती में सुबह 8.45 बजे क्रैश लैंड हुआ। डीजीसीए (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) ने घटना को लेकर बताया कि बारामती क्रैश लैंडिंग में उपमुख्यमंत्री अजित पवार, 2 और लोगों (1 पीएसओ और 1 अटेंडेंट) और 2 क्रू (PIC+FO) सदस्यों के साथ विमान में सवार थे। विमान में सवार कोई भी व्यक्ति इस दुर्घटना में जीवित नहीं बचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *