लाखों की अफीम के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
रूद्रपुर (उद संवाददाता)। उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ड्रग्स-फ्ी देवभूमि अभियान के तहत दो अंतर्राज्यीय अफीम तस्करों को भारी मात्र में मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी ऊधमसिंह नगर जनपद के पुलभट्टðा थाना क्षेत्र में एसटीएफ और स्थानीय पुलिस के संयुक्त अभियान में की गई। पकड़े गए आरोपियों के पास से 7-042 किलोग्राम अफीम और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। यह उत्तराखंड में अब तक की सबसे बड़ी अफीम बरामदगी मानी जा रही है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश के बरेली और बदायूं जिलों के निवासी हैं, और लंबे समय से नशा तस्करी में संलिप्त हैं। गिरफ्तार किए गए तस्करों में चमन प्रकाश (30 वर्ष), पुत्र पूरन लाल, निवासी नवाबगंज, बरेली और महावीर (18 वर्ष), पुत्र रामचंद्र, निवासी बिनावर, बदायूं शामिल हैं। दोनों तस्कर हाल ही में बरेली जिला कारागार से जमानत पर रिहा हुए थे और पुनः नशे की खेप लेकर उत्तराखंड पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। ये लोग मोटरसाइकिल से अफीम की बड़ी खेप लेकर रुद्रपुर में सप्लाई करने वाले थे, जहां इसे मुनाफे में बेचा जाना था। एसएसपी ने बताया कि इस कार्रवाई से उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड तक फैले नशे के नेटवर्क को एक बड़ा झटका लगा है। पूछताछ के दौरान दोनों तस्करों ने खुलासा किया कि वे उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में अफीम की सप्लाई करते हैं और पहले भी कई बार नशे की खेप पहुंचा चुके हैं। गिरफ्तार चमन प्रकाश के खिलाफ हत्या, लूट और एनडीपीएस एक्ट के तहत उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में 7 मामले दर्ज हैं, जबकि महावीर पर 2 मुकदमे दर्ज हैं। एसटीएफ की टीम अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य ड्रग पैडलरों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी में है। इस ऑपरेशन में मुख्य आरक्षी गोविंद सिंह की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही। उन्होंने ऑपरेशन को अंजाम देने में रणनीतिक रूप से अहम भूमिका निभाई। पकड़ने वाली टीम में एसटीएफ कुमायूं यूनिट टीम से निरीक्षक एम-पी- सिंह, उपनिरीक्षक के-जी- मठपाल, अवर निरीक्षक प्रकाश भगत, हे-का- जगपाल सिंह, गोविंद बिष्ट, रविंद्र बिष्ट, रियाज अख्तर, दुर्गा सिंह पापड़ा, मोहित वर्मा, चालक संजय कुमार और थाना पुलभट्टðा से एसओ प्रदीप मिश्रा, उ-नि- दिनेश चंद्र भट्टð, अ-उ-नि- प्रताप सुयाल, कांस्टेबल महेंद्र सिंह और चालक दीप लोहनी आदि शामिल रहे।
