मंदिर तोड़ने की कोशिश के खिलाफ प्रदर्शन
रूद्रपुर। किच्छा रोड रामनगर स्थित प्राचीन शिव मंदिर को अतिक्रमण के नाम पर हटाये जाने की चल रही कोशिश के खिलाफ क्षेत्रवासियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मंदिर को बचाने की मांग की। जानकारी के अनुसार एचएच 74 के चौड़ीकरण को लेकर रामनगर स्थित प्राचीन शिव मंदिर को हटाये जाने के लिए एनएच की ओर से मंदिर में निशान लगाये गये हैं। इसके विरोध में मंगलवार को ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि पूर्व में एनएच निर्माण के दौरान बाउंड्री तोड़ने को लेकर विवाद हुआ था।ग्रामीणों के विरोध के बाद एनएच ने समझौता किया और खुद मंदिर की बाउंड्री भी बनाई। समझौते में तय हुआ था कि मंदिर की बाउंड्री से 14 फिट सर्विस लाईन रहेगी । लेकिन अब समझौते के विपरीत सर्विस लेन का ि नर्माण कराया जा रहा है, जिसमें मंदिर भी जद में आ रहा है। जिसके लिए निशान लगाये गये हैं। ग्रामीणों ने पूर्व में हुए समझौते के अनुसार निर्माण करने की पुरजोर मांग की।
