Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

प्रदेश में बारिश से राहत मिली ,203 सड़क बंद

देहरादून। प्रदेश में 203 सड़क बंद हैं। इनमें सबसे अधिक पीएमजीएसवाई की 116, लोनिवि व एनएच की 86, बीआरओ की एक सड़क शामिल है। सबसे अधिक उत्तरकाशी और चमोली जिले में 32-32 मार्ग बंद हैं। इसके अलावा रुद्रप्रयाग 27, पिथौरागढ़ 21 और पौड़ी में 19 मार्ग बंद है। टिहरी 22, देहरादून 13, हरिद्वार एक, अल्मोड़ा 25, बागेश्वर नौ और नैनीताल में दो मार्ग बंद है। चंपावत और ऊधम सिंह नगर जिले में कोई भी मार्ग बंद नहीं है। भले ही बीते कुछ दिनों से बारिश से पूरे प्रदेशभर में राहत मिली हो लेकिन बारिश रुकते ही उमस भरी गर्मी भी अपने तेवर खूब दिखा रही है। यह स्थिति सिर्फ मैदानी इलाकों की ही नहीं, बल्कि पर्वतीय इलाकों में भी उमस भरी गर्मी कुछ देर के लिए परेशान कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *