Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

लाइव खबर चलने से बौखलाया गौतम हॉस्पिटल प्रबन्धन

झूठे आरोप लगाकर पत्रकार को फंसाने की तैयारी में प्रबंधन
रुद्रपुर(उद संवाददाता)। सोमवार की रात्रि किच्छा मार्ग स्थित गौतम हॉस्पिटल में उपचार के लिए लाई गई गर्भवती महिला के परिजनों द्वारा चिकित्सकों पर उपचार में लापरवाही बरतने और जबरन हॉस्पिटल से रेफर किये जाने को लेकर दबाव बनाने के खिलाफ किये जा रहे हंगामे का लाईव प्रसारण दिखाने वाले दर्पण न्यूज के संवाददाता के खिलाफ गौतम हॉस्पिटल प्रबन्धन पूरी तरह से बौखला गया है। हॉस्पिटल प्रबन्धन दर्पण न्यूज के संवाददाता के खिलाफ पुलिस कार्यवाही करने की तैयारी में जुटा हुआ है। गौरतलब है कि सोमवार दोपहर ग्राम शिमला बहादुर ट्रांजिट कैम्प निवासी मुकेश यादव अपनी 27 वर्षीय गर्भवती पत्नी रजनी यादव को उपचार के लिए गौतम हॉस्पिटल ले गया था। जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कराया। जिसके पश्चात रात्रि करीब 10ः30 बजे मुकेश यादव ने दर्पण न्यूज संवाददाता के समक्ष लाईव प्रसारण के दौरान चिकित्सक के सामने ही हॉस्पिटल पर कई आरोप लगाए। उसका कहना था उपचार में लापरवाही बरती गई जिससे उसकी गर्भवती पत्नी व गर्भस्थ शिशु का जीवन खतरे में पड़ गया। जब चिकित्सकों को यह लगा कि हालात काबू से बाहर हो गये है तो उन्होंने पत्नी को जबरन रैफर करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। वहीं दूसरी ओर दर्पण संवाददाता द्वारा चिकित्सालय प्रबन्धन का भी पूरा पक्ष प्रसारित किया गया था। बाबजूद इसके गौतम हॉस्पिटल प्रबन्धन सम्पूर्ण घटना क्रम के सीधा प्रसारण होने से पूरी तरह से बौखला गया। जिसके पश्चात ऐसी चर्चा जोरों पर है कि हॉस्पिटल प्रबन्धन आम जनता के समक्ष हॉस्पिटल की सच्चाई सोशल मीडिया के माध्यम से उजागर करने वाले दर्पण न्यूज के संवाददाता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी में जुटा हुआ है।
कानून को कठपुतली समझने वाले कुछ लोग भूल गए कि जिले के कप्तान मणिकांत मिश्रा हैं
रुद्रपुर। कानून को कठपुतली समझने वाले कुछ लोग यह भूल जाते हैं कि उधमसिंहनगर की कमान ऐसे पुलिस कप्तान के हाथों में है, जिनका नाम सख्ती और न्याय का पर्याय है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा की कार्यशैली का सबसे बड़ा गुण यही है कि वे किसी भी हाल में निर्दाेष और ईमानदार व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने देते। कानून तोड़ने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाना उनका पहला उद्देश्य रहता है। कहा जाता है कि उनकी छवि ऐसी है कि बड़े से बड़ा अपराधी भी उनके सामने हाथ जोड़ने को मजबूर हो जाता है। कप्तान मणिकांत मिश्रा के राज में मेहनतकश और ईमानदार लोगों पर अन्याय होना लगभग असंभव माना जाता है। बीते दिनों सामने आये एक मामले में दर्पण न्यूज के पत्रकार जो हमेशा धरातल पर जाकर सच्चाई उजागर करने का साहस दिखाते हैं, के खिलाफ एक अस्पताल प्रबंधन द्वारा मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। लेकिन इस तैयारी को लेकर जनमानस में विश्वास है कि कप्तान मिश्रा जैसे न्यायप्रिय अधिकारी के रहते किसी भी सच्चे पत्रकार या आम नागरिक के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। कानून और न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का ही नतीजा है कि जिले में अपराधियों और अनुचित मंशा रखने वालों की योजनाएँ अक्सर धरी रह जाती हैं। आज मणिकांत मिश्रा न केवल अपराधियों के लिए खौफ का दूसरा नाम हैं, बल्कि आम जनता के लिए न्याय की सजीव उम्मीद भी बन चुके हैं। इसके साथ ही जनता को भी उम्मीद है कि पत्रकार के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज मे कराने की तैयारी कर रहे अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ भी जरूर कार्यवाही होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *