Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कल्याणी नदी में युवक का शव मिलने से सनसनी

रुद्रपुर(उद संवाददाता)। किच्छा मार्ग पर कल्याणी नदी में पुल के नीचे एक युवक का शव पाये जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक के शव को नदी से बाहर निकाला और जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस ने युवक की शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिये है। जानकारी के अनुसार प्रातः किच्छा मार्ग पर राह गुजरते लोगों ने पुल के नीचे कल्याणी नदी में एक युवक के शव को तैरता देखा। शव मिलने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। और वहां लोगों की भीड़ उमड़ गई। पुल पर दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतार लग जाने से यातायात बाधिात हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और यातायात सुचारू कराने के साथ ही कल्याणी नदी में  तैरते युवक के शव को बाहर निकाला। भीड़ में कोई भी व्यक्ति मृतक की शिनाख्त नहीं कर पाया। जिसके पश्चात पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि पिछले दो दिनों में मूसलाधार वर्षा के दौरान युवक नदी में गिरा होगा। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के थाना क्षेत्रें में भी सूचना दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *