Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जिला बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह आयोजित

रुद्रपुर। जिला बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह शनिवार को जिला न्यायालय परिसर में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश श्री सिकंद कुमार त्यागी ने मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में बार काउंसिल के चेयरमैन राकेश गुप्ता, डॉ. महेन्द्र सिंह पाल तथा पूर्व सदस्य हरीश नेगी ने शिरकत की। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत नवनिर्वाचित कार्यकारिणी द्वारा पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर किया गया। इससे पूर्व बनवासी कल्याण छात्रावास की बालिकाओं ने वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। निवर्तमान पदाधिकारियों ने भी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट किए। चुनाव अधिकारी नवीन चन्द ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की। इसमें अध्यक्ष संजीव फौगाट, उपाध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह बिट्टठ्ठा एवं लोकेन्द्र सिंह ;कलेक्ट्रेट, सचिव जसवंत सिंह, कोषाध्यक्ष कुलबीर सिंह, उपसचिव मनोज सामन्त, लेखा परीक्षक गिरिराज कुमार, पुस्तकालय अध्यक्ष गिरीश चन्द्र चतुर्वेदी शामिल रहे। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य शाहिद हुसैन, जगदीश बिष्ट तथा कनिष्ठ सदस्य लालू प्रसाद, अभिषेक गुप्ता और अंकित सिडाना भी चुने गए। समारोह में पूर्व अध्यक्षों व वरिष्ठ अधिवक्ताओं की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष दिवाली, डी.एन. जायसवाल, गुरजीत सिंह, एस.एस. स्वामी,लक्ष्मीनारायण पटवा, अनिल गंभीर, राजबहादुर वार्ष्णेय, भूपेंद्र सिंह, सुभाष छावड़ा, उमेशनाथ पाण्डेय, दिवाकर पाण्डेय, कृष्णचन्द, विष्णु मंडल सहित अनेक अधिवक्तागण रहे। वरिष्ठ अधिवक्ता खडंग सिंह विक, महेशप्रताप बब्बर, एम.पी. तिवारी, वीरेन्द्र कुमार चौधरी, सुशीला मेहता, सूरज सक्सेना, एस.पी. सिंह, अजय नारायण यादव, दीपक अरोड़ा, आनन्द भूषण, जावेद आलम और वीरेन्द्र गोस्वामी आदि भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। अंत में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी एवं निवर्तमान पदाधिकारियों ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *