हरिद्वार जिले में धामी सरकार का खौफ, बुलडोजर चलने से पहले खुद हटाई अवैध मजार
हरिद्वार। देहरादून के बाद अब हरिद्वार जिला प्रशासन ने भी अवैध मजारों को चिन्हित करने का काम शुरू कर दिया है। प्रशासन के सर्वे होते ही अवैध मजार बनाने वालों ने खुद ही उसे तोड़ने का काम शुरू कर दिया। जानकारी के मुताबिक लक्सर रोड के कतारपुर अलीपुर में एक अवैध मजार जिला प्रशासन की सर्वे में सामने आई।सर्वे टीम ने जब इसके बारे में दस्तावेज और निर्माण की अनुमति मांगी तो वे दिखा नहीं पाए। प्रशासन की टीम अभी मौके पर ही थी उसके संचालक की पत्नी और अन्य लोगों ने मिलकर खुद ही उसे तोड़ने का काम शुरू कर दिया। हरिद्वार जिले में अभी अवैध रूप से बनाई गई ऐसे 30 से अधिक संरचनाएं है। जिनका सर्वे का काम चल रहा है और प्रशासन उन्हें नोटिस दे रहा है।
