Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

तीर्थ क्षेत्रों के विकास के लिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मिले धामी,विभिन्न प्रस्तावों पर की चर्चा

नई दिल्ली। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के तीर्थ क्षेत्रों के विकास को लेकर केंद्रीय विद्युत एवं आवासन तथा शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात कर विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई। इस दौरान ऋषिकेश में एचटी/एलटी विद्युत लाइनों को भूमिगत किए जाने और स्व चालन से जुड़े 547.83 करोड़ की डीपीआर को आरडीएसएस योजना के अंतर्गत स्वीकृति प्रदान करने के लिए आभार जताया गया। साथ ही हरिद्वार कुंभ क्षेत्र के लिए तैयार 315 करोड़ के प्रस्ताव को भी योजना में शामिल करते हुए शीघ्र अनुमोदन का अनुरोध किया गया। आगामी ’’कुंभ 2027’’ को ध्यान में रखते हुए ऋषिकेश, हरिद्वार और अन्य तीर्थ क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे एवं आवास योजनाओं पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही ऋषिकेश-गंगा, हरिद्वार-गंगा तथा टनकपुर-शारदा रिवरÚंट को विश्व स्तरीय धार्मिक-सांस्कृतिक स्थल बनाने के लिए ’’टीएचडीसी की सीएसआर निधि से 100 करोड़’’ के सहयोग का आग्रह भी किया गया। श्री धामी ने इसके अतिरिक्त ’’प्रधानमंत्री आवास योजना ;शहरी’’ के तहत राज्य में एएचपी घटक की 15,281 आवासीय इकाइयों के संबंध में भी मुद्दा उठाया गया। ईडब्ल्यूएस वर्ग को कम ब्प्ठप्स् स्कोर और असंगठित आय के चलते ऋण न मिलने की समस्या को लेकर केंद्र से बैंकों व वित्तीय संस्थानों को विशेष दिशा-निर्देश जारी करने का अनुरोध किया गया। साथ ही पीएम आवास योजना शहरी में पूर्ववर्ती 40ः40ः20 की चरणब भुगतान प्रणाली को पुनः लागू करने की भी मांग की गई। बैठक के अंत में मुख्यमंत्री श्री धामी ने इन सभी बिंदुओं पर सकारात्मक आश्वासन देने हेतु केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का आभार प्रकट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *