अल्मोड़ा में ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
अल्मोड़ा ।शहर के लोअर माल रोड पर स्थित होटल मैनेजमेंट संस्थान के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। हादसा देर शाम उस समय हुआ जब दोनों युवक बेस अस्पताल से करबला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक एक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में बाइक सवार राकेश कुमार (34 वर्ष) पुत्र प्रेमलाल, निवासी तल्ला ओढ़खोला, अल्मोड़ा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक कृष्णा सिंह वाणी (30 वर्ष) पुत्र जीवन सिंह, निवासी त्रिनैली चरचाली खान, पनुवानौला को गंभीर अवस्था में पुलिस द्वारा एंबुलेंस से बेस अस्पताल पहुंचाया गया,जहां चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस उपाधीक्षक गोपाल दत्त जोशी ने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों युवक अपने बच्चों की देखरेख के लिए बेस अस्पताल आए हुए थे। बेस अस्पताल के चिकित्सक डॉ- कारण जोत ने बताया कि दोनों को मृत अवस्था ला गया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ।
