लाखों रुपए की चरस के साथ कार सवार तीन लोगों को किया गिरफ्तार
हल्द्वानी(उद संवाददाता)। भारी मात्र में चरस के साथ तीन नशे के सौदागरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि मंडी चौकी पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने लाखों रुपए की चरस के साथ कार सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जिन्हें कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया है। एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़, मंडी चौकी प्रभारी प्रेम राम विश्वकर्मा अपने दल बल के साथ मंडी चौकी से होते हुए बाईपास से अग्निशमन कार्यालय की ओर जा रहे थे तभी तेज गति से एक कार संख्या यूके 04 टीबी 5996पुलिस को आती दिखाई दी जब पुलिस ने उसे कर को हाथ देकर रोकना चाहा तो कर के चालक ने कर की गति बढ़ा दी संडे होने पर पीछा करते हुए पुलिस ने कर को घेराबंदी कर रोक लिया और कार में सवार लोगों की व कार की तलाशी ली पुलिस को कार में सवार तीनों लोगों के पास से लगभग दो किलो चरस बरामद हुई। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए चरस तस्करों ने अपना नाम नंदन सिंह पुत्र भवान सिंह, हरीश सिंह पुत्र नरसिंह निवासी पेडीयाचुला पटवारी पट्टी पतलिया जिला नैनीताल व सौरभ मिश्रा चंद्रसेन मिश्रा निवासी राय नवाज थाना बहेड़ी जिला बरेली बताया है पुलिस ने बताया कि पकड़े गए तस्कर नंदन सिंह ने बताया कि हम तीनों दोस्त हैं और आसपास के गांव से थोड़ी-थोड़ी चरस एकत्र कर हल्द्वानी शहर के ग्रामीण क्षेत्रें में महंगे दामों में बेचते हैं जिससे उनका घर का गुजर बसर चलता है। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि पकड़ी गई चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग दो लाख रुपए से अधिक की आंकी गई है।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों तस्करों को न्यायालय में पेश किया है सफलता पाने वाली टीम में कांस्टेबल ललित मेहरा, संतोष बिष्ट, भूपेंद्र ज्येष्ठा, अरुण राठौर शामिल थे।
