Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गोल्ज्यू देवता कॉरिडोर मास्टर प्लान को 15 दिन में करें फाइनलः मुख्य सचिव

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में चम्पावत जनपद स्थित गोल्ज्यू देवता कॉरिडोर मास्टर प्लान के संबंध में सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मास्टर प्लान का एंकर विभाग पर्यटन विभाग होगा, जबकि योजना में सम्मिलित विभिन्न घटकों की कार्यदायी संस्थाएं सम्बन्धित विभाग होंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी 15 दिनों के भीतर इस मास्टर प्लान को अंतिम रूप दे दिया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि योजना बनाते समय पीक सीजन के दौरान पर्यटकों की अनुमानित संख्या को ध्यान में रखते हुए पार्किंग, ठहरने की व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पर्यटन स्थलों पर सुविधाजनक और सुलभ इंÚास्ट्रक्चर विकसित करने पर बल दिया। श्री ब(र्न ने मास्टर प्लान के तहत प्रस्तावित सेंट्रल प्लाजा को ओपन एरिया की तर्ज पर विकसित करने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने सचिव शहरी विकास को निर्देश दिए कि प्रदेश के प्रत्येक नगर निकाय में सेंट्रल प्लाजा की तर्ज पर खुले सार्वजनिक क्षेत्र विकसित किए जाएं। मुख्य सचिव ने चम्पावत और लोहाघाट को श्ट्विन सिटीश् के रूप में विकसित करने की दिशा में ठोस कार्य योजना बनाने पर जोर दिया। उन्होंने चम्पावत और लोहाघाट के आसपास के संभावित पर्यटन स्थलों की पहचान कर उन्हें समग्र रूप से विकसित किए जाने के निर्देश भी दिए। लोहाघाट के समीप श्यामलाताल और अन्य पर्यटन स्थलों को इस विकास योजना में सम्मिलित करने की बात कही गई। बैठक में चम्पावत में निर्माणाधीन साइंस सिटी का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक जनपद में एक-एक साइंस सिटी स्थापित की जाए तथा उनके लिए एक-एक मेंटर भी नामित किया जाए, ताकि रख-रखाव और उन्नयन का कार्य निरंतर चलता रहे। बैठक में विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, सचिव नितेश कुमार झा, धीराज सिंह गर्ब्याल, अपर सचिव डॉ. अहमद इकबाल, नवनीत पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि चम्पावत के जिलाधिकारी मनीष कुमार वीडियो कॉन्Úेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *