निवेशकों से धाखाधाड़ी के मामलों की होगी सीबीआई जांच: पाखरों टाइगर सफारी निर्माण में हुई अनियमितताओं पर अभियोजन चलाने की अनुमति
देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशहित में एक के बाद एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए न केवल भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं पर सख्त रुख अपनाया, बल्कि सड़कों, पुलों और धार्मिक यात्रा मार्गों के सुदृढ़ीकरण एवं निर्माण कार्यों हेतु करोड़ों की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर राज्य में विकास की गति को भी बल दिया। मुख्यमंत्री ने ‘द लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्रट को-ऑपरेटिव सोसायटी’ द्वारा उत्तराखण्ड सहित देश के विभिन्न हिस्सों में निवेशकों के साथ बड़े पैमाने पर की गई धोखाधड़ी के मामलों को केंद्रीय जांच ब्यूरो सीबीआई को सौंपे जाने की स्वीकृति प्रदान की है, जिससे निवेशकों को न्याय मिलने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। साथ ही, पाखरों टाइगर सफारी निर्माण में हुई अनियमितताओं को लेकर दो वरिष्ठ वन अधिकारियों श्री अखिलेश तिवारी ;सेवानिवृत्त उप वन संरक्षकद्ध और श्री किशन चन्द ;सेवानिवृत्त डीएफओ के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अभियोजन चलाने की अनुमति दी गई है। राज्य में अधोसंरचना के विकास की दिशा में भी मुख्यमंत्री ने बड़ी पहल करते हुए एसडीआरएफ के तैयारी एवं क्षमता विकास मद से 2732.69 लाख रुपये ;लगभग 27.32 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है, जिससे मानसून में क्षतिग्रस्त पुलों और सड़कों पर बैली ब्रिजों की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। इसके अतिरिक्त, वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली श्री नंदा देवी राजजात यात्रा को ध्यान में रखते हुए जनपद चमोली के दो प्रमुख मार्गों के सुदृढ़ीकरण हेतु 489.69 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है। विकास योजनाओं के तहत विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों के लिए भी मुख्यमंत्री ने महत्वपूर्ण वित्तीय स्वीकृतियाँ प्रदान की हैं। इनमें चौबट्टाखाल ;पौड़ी गढ़वाल में भगवतीतलैया-कमलिया-सराईखेत मोटर मार्ग के आरसीसी निर्माण हेतु 271.97 लाख, हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र में हिल बाईपास मोटर मार्ग पर मरम्मत और सुरक्षात्मक कार्यों हेतु 342.30 लाख, भीमताल ;नैनीताल में गर्जिया- बेतालघाट-मुक्तेश्वर मोटर मार्ग पर लोडिंग सेतुओं के नव निर्माण हेतु 7.38 लाख, तथा कर्णप्रयाग ;चमोलीद्ध में नंदा देवी राजजात मार्ग कॉसुवा से चॉदपुरगढ़ी तक के डामरीकरण हेतु 523.29 लाख रुपये की स्वीकृति शामिल है। इसके अतिरिक्त, देहरादून के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में इस्कॉन सांस्कृतिक एवं सामाजिक शिक्षा केंद्र मार्ग ;दुधली-डोईवालाद्ध के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण को भी स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे स्थानीय नागरिकों को बेहतर यातायात सुविधा मिल सकेगी। प्रदेश में जनभावनाओं का सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री ने सारकोट-भराड़ीसैण मोटर मार्ग का नाम शहीद हवलदार स्व. वसुदेव मोटर मार्ग रखने तथा राजकीय इंटर कॉलेज, दुग्यस्त्रा का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री भवानी सिंह रावत के नाम पर रखने की स्वीकृति भी प्रदान की है।
