Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मना लोक पर्व हरेला, प्रदेश भर में लगाये गये लाखों पौधे

देहरादून(उद संवाददाता)। प्रदेश भर में पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ लोक पर्व हरेला धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश भर में लाखों पौधे लगाये गये। हरेला पर्व के अवसर पर सीएम आवास के समीप स्थित गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज में प्रदेश का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्राक्ष का पौधा रोपा। सीएम के साथ वन मंत्री सुबोध उनियाल और कृषि मंत्री गणेश जोशी ने भी पौधा रोपण किया। इस अवसर पर सीएम धामी ने कहा कि आज बहुत ही शुभ दिन है। प्रकृति पूजन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारे पूर्वजों के द्वारा हरेला पर्व लंबे समय से मनाया जाता रहा है। ऐसे में हमने हरेला पर्व पर प्रकृति का पूजन किया है, साथ ही प्रदेश भर में आज के दिन कम से कम पांच लाख पौधे रोपने का लक्ष्य रखा है। ये पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा काम होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो एक पेड़ मां के नाम अभियान शुरू किया था, उसका ये दूसरा साल है- ऐसे में इस अभियान के तहत देश भर में करोड़ों पेड़ लगाए जाएंगे। हमारा प्रयास है कि हम अपनी आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ और हरित पर्यावरण का उपहार दें। सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में भी प्रकृति संरक्षण, जीव जंतुओं के लिए फलदार वृक्ष लगाने के साथ ही प्रदेश के जल स्रोतों के नवजीवन के लिए पेड़ लगाना और उनका संरक्षण करना सरकार की प्राथमिकता है। देवभूमि उत्तराखंड में 70 फीसदी से अधिक भूभाग वनों से आच्छादित है। ऐसे में हम उत्तराखंड के साथ ही देश और विश्व भर के पर्यावरण की चिंता करते हैं। यही वजह है कि उत्तराखंड सरकार ने ग्रॉस एनवायरमेंट प्रोडक्ट की शुरुआत की है, ताकि इसका आकलन किया जा सके कि उत्तराखंड इस दिशा में कितना काम कर रहा है। वहीं राजभवन में भी हरेला पर्व पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। राज्यपाल लेफ्रिटनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने हरेला पर्व के अवसर पर राजभवन स्थित राजप्रज्ञेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की। इसके बाद राज्यपाल सहित प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, सचिव रविनाथ रामन, अपर सचिव रीना जोशी सहित राजभवन के अधिकारियों, कर्मचारियों ने राजभवन परिसर में पौधरोपण किया। हरेला पर्व के अवसर पर छोलिया नर्तक दल ने पारंपरिक वाद्ययंत्रें के साथ विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए और इस लोक पर्व की शोभा बढ़ाई। वहीं महिलाओं द्वारा भी पारंपरिक वेशभूषा में हरेला के मांगलिक गीत गाए। हरेला पर्व के अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड में प्रकृति को महत्व देने की हमारी परंपरा रही है। उत्तराखण्ड की जीवनशैली में रचा-बसा हरेला पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत, कृषि परंपरा और प्रकृति से जुड़ाव का प्रतीक है। हरेला आज सिर्फ पारंपरिक पर्व नहीं, बल्कि ण्जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संकट के दौर में सामूहिक रूप से हरित पहल का आ“वान भी किया। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड अपनी समृद्ध प्राकृतिक संपदा, घने वनों और जैव विविधता के कारण सम्पूर्ण भारत के लिए पर्यावरणीय संतुलन का प्रहरी है। इसी कारण पर्यावरण संरक्षण की हमारी जिम्मेदारी और भी अधिक बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें और साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि रोपे गए पौधे सुरक्षित रूप से विकसित हों। उन्होंने यह भी कहा कि प्रकृति का संरक्षण केवल आज की आवश्यकता नहीं, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के प्रति हमारा दायित्व है। इसलिए हम सभी को मिलकर प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखना होगा। राज्यपाल ने इस अवसर पर स्कूलों में वन संरक्षण व पर्यावरण जागरूकता में उल्लेखनीय योगदान देने हेतु रा0इ0का0 गुनियाल गांव की अध्यापिका श्रीमती जयन्ती उनियाल और छात्र कुमारी कामिनी सैनी एवं सनातन धर्म इण्टर कॉलेज मसूरी की अध्यापिका डॉ- नम्रता श्रीवास्तव और छात्र कुमारी मानसी को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, सचिव श्री राज्यपाल रविनाथ रामन, अपर सचिव श्रीमती रीना जोशी, वन संरक्षक यमुना श्रीमती कहकशा नसीम, डीएफओ मसूरी अमित कंवर, संयुक्त निदेशक उद्यान डॉ- रतन कुमार, उद्यान अधिकारी दीपक पुरोहित सहित राजभवन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। रूद्रपुर- हरेला महापर्व पर स्पोर्टस स्टेडियम, कलेक्ट्रेट व कैम्प कार्यालय परिसर में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्र व अधिकारियों ने पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने सभी को लोकपर्व हरेला की बधाई देते हुए कहा कि हरेला हरियाली व खुशहाली का त्यौहार है पौधारोपण के साथ ही उसकी सुरक्षा अति आवश्यक है। उन्होने जनमानस का अवाहान करते हुए कहा कि पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे व सभी लोगों से कहा कि एक पेड़ मां के नाम अवश्यक लगायें। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार सभी सरकारी, गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होने कहा कि हरेला पर्व जीवन व पर्यावरण से जुड़ा हुआ है। उन्होने कहा कि पेड़ नही तो जीवन नही इसलिए हम सभी को पौधे लगाने चाहिए व उनका संरक्षण भी करना चाहिए। उन्होने सभी लोगों से अपने घरों मां के नाम एक पौधारोपण करने व अधिकारियों व कर्मचारियों से अपने कार्यालय परिसर में पौधा रोपण करने की अपील की। इस दौरान स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत सेल्फी प्वांट पर सेल्फी ली व सभी को मतदान की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर नगर आयुक्त नरेश चन्द्र दुर्गापाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 केके अग्रवाल, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, ओसी गौरव पाण्डेय, मुख्य उद्यान अधिकारी प्रभाकर सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ आशुतोष जोशी, जिला युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत, जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध, जिला प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन, जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी नन्दनी तोमर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी आदि मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *