Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अहमदाबाद में एयर इंडिया का पैसेंजर प्लेन हुआ क्रैश, 242 यात्रियों की मौत की संभावना

विमान ने लंदन के लिए भरी थी उड़ान ,एनडीआरएफ की टीम को मौके पर भेजा
अहमदाबाद । गुजरात के अहमदाबाद में आज दोपहर के समय एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हो गया है। पैसेंजर विमाग बोइंग 737 क्रैश होने की खबर सामने आ रही है। इसकी क्रैश की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।विमान में दो पायलट और केबिन क्रू के 10 सदस्यों समेत 242 यात्री सवार थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस विमान ने लंदन के लिए उड़ान भरी थी। विमान रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ है। ऐसे में बड़ा नुकसान होने की आशंका है।मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी इस विमान में सवार थे।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान हादसे के बाद एनडीआरएफ की टीम को मौके पर भेजा गया है। अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही विमान संख्या- AI171 12 जून, 2025 को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एअर इंडिया प्रवक्ता ने कहा कि विवरण का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही आगे की अपडेट साझा करेंगे। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की 90 कर्मियों वाली 3 टीमें गांधीनगर से विमान दुर्घटना स्थल पर भेजी गई हैं। वडोदरा से कुल 3 और टीमें भेजी जा रही हैं। डीजीसीए ने बताया कि विमान में दो पायलट और केबिन क्रू के 10 सदस्यों समेत 242 यात्री सवार थे। विमान को कैप्टन सुमीत सभरवाल और फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर उड़ा रहे थे। डीजीसीए ने बताया कि विमान ने अहमदाबाद एयरपोर्ट के रनवे 23 से दोपहर 1.38 पर उड़ान भरी। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही पायलट ने एटीसी को मेडे की कॉल की थी, लेकिन जब एटीसी ने एयरक्राफ्ट से संपर्क साधने की कोशिश की तो कोई जवाब नहीं मिला। विमान उड़ान भरते ही एयरपोर्ट परिसर के बाहर गिर गया, जिसके बाद धुएं का बड़ा गुबार दिखाई दिया।   केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विमान दुर्घटना के संबंध में गुजरात के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और पुलिस कमिश्नर से बात की। उन्होंने केंद्र सरकार की सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *