February 4, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर उत्तराखंड में सात दिन का शोक, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून/खटीमा। देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का बीते गुरुवार को निधन हो गया है। पूर्व पीएम के निधन पर उत्तराखंड में सात दिन का शोक घोषित किया है। जिसे लेकर आदेश भी जारी कर दिया है। देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर उत्तराखंड में सात दिन का शोक रहेगा। जिसे लेकर आदेश जारी हो चुका है। इस अवधि के दौरान राज्य में जहां भी राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराया जाता है। वहां ध्वज आधे झुके रहेंगे। इसके साथ ही शासकीय मनोरंजन के कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे। मनमोहन सिंह ने 92 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है वह काफी वक्त से स्वास्थय संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे। गुरुवार शाम को अचानक उनकी तबियत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का बीते गुरुवार को निधन हो गया। उनके निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा स्थित आवास में पूर्व पीएम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावीभीनी श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि साधारण पृष्ठभूमि से आकर उन्होंने वित्त मंत्री समेत विभिन्न पदों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। उन्होंने कहा भारतीय आर्थिक नीति को नई दिशा देने में मनमोहन सिंह का योगदान सराहनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *