February 25, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हल्द्वानी पहुंचे सीएम पुष्कर धामी: भीमताल बस हादसे में घायलों का जाना हाल,गंभीर घायलों को एयरलिफ्ट करने के दिए निर्देश

हादसे में अभी तक पांच लोगों की मौत
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को घायलों का हाल जानने के लिए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने भीमताल बस दुर्घटना में घायल लोगों का हाल-चाल जाना। इस दौरान सीएम ने चिकित्सकों से भी घायलों के उपचार के संबंध में जानकारी ली । सीएम धामी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जरूरत पड़ने पर गंभीर रूप से घायल लोगों को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा जाए. सीएम ने घायलों को हर संभव उपचार उपलब्ध करने के निर्देश दिए हैं. सीएम ने कहा सरकार इस घटना से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदनशील है. साथ ही हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है। बता दें बुधवार को हुए भीमताल हादसे में 24 लोग घायल हो गए थे. गुरूवार सुबह घायलों में से एक और ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। जबकि छह घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। इनमें से एक मरीज को ऋषिकेश एम्स एयरलिफ्ट किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *