February 27, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हरिद्वार में बदमाशों के हौसले बुलंद: दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने ज्वेलरी शोरूम में डाका डाल डाल फरार

हरिद्वार। हरिद्वार में बदमाशों के हौसले दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे हैं। रविबार को हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।व्यापारियों ने बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन बदमाश भागने में कामयाब हो गए। घटना रविवार की है। हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम में घुसे और वारदात को अंजाम दिया। चोरी करने के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए। व्यापारी और कर्मचारी ने बदमाशों का पीछा किया। लेकिन आरोपी रानीपुर मोड़ से होते हुए आर्य नगर चौक की तरफ भागने लगे। पकड़े जाने के डर से बदमाशों ने पीछा कर रहे व्यापारियों को हथियार दिखाए। जिसके बाद व्यापारी रुक गए और बदमाश भागने में कामयाब हो गए। सूचना पर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *