February 27, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दो हाथी दाँत के साथ तीन अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

एसटीएफ, तराई केन्द्रीय वन प्रभाग रूद्रपुर और श्यामपुर थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
हरिद्वार/रूद्रपुर (उद संवाददाता)। वन्य जीव अंगों की अवैध तस्करी में लिप्त तस्करों के खिलाफ चलाये गये अभियान के तहत एसटीएफ, तराई केन्द्रीय वन प्रभाग रूद्रपुर और हरिद्वार के श्यामपुर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को हाथी दांत के साथ गिरफ्तार कर लिया। तस्करों के पास से सात सात किलो के दो हाथी दांत बरामद किये गये। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि सीओ एसटीएफ आर.बी.चमोला के नेतृत्व में उत्तराखण्ड एसटीएफ, तराई केन्द्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर व थाना श्यामपुर की संयुक्त टीम ने संयुक्त अभियान में शनिवार शाम थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार क्षेत्र से 2 अन्तर्राज्यीय वन्यजीव तस्कर गौतम सिंह पुत्र सुखदेव सिंह, निवासी ग्राम आमगारपुर, थाना मण्डावली, जनपद बिजनौर तथा चन्दन सिंह पुत्र रामकुवर, निवासी ग्राम आमगारपुर, थाना मण्डावली, जनपद बिजनौर को सात किलो वजन के एक हाथी दांत के साथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों तस्करों से पूछताछ के उपरान्त तीसरे तस्कर जितेन्द्र सैनी पुत्र ऋषिपाल निवासी नौरंगाबाद , थाना श्यामपुर जिला हरिद्वार को देर रात्रि दूसरे हाथी दाँत के साथ श्यामपुर क्षेत्र से ही गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्कर लम्बे समय से वन्यजीव अंगो की तस्करी में लिप्त थे। एसटीएफ की इस कार्यवाही में मुख्य आरक्षी महेन्द्र गिरि व मुख्य आरक्षी किशोर कुमार की विशेष भूमिका रही। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि पकड़े गये तस्करों के बारे में लम्बे समय से हरिद्वार क्षेत्र से वन्यजीव अंगो की तस्करी करने का इनपुट एसटीएफ के पास आया था जिसपर एस टी एफ की टीम को गोपनीय रुप से छानबीन में लगाया गया था। शनिवार को जब ये तस्कर हाथीदाँत को किसी बाहर की पार्टी को बेचने के लिए निकले तो टीम इन्हें दबोच लिया। गिरफ्तार तस्करों में से एक गौतम सिंह वर्ष 2017 थाना मण्डावली जिला बिजनौर से हत्या तथा जितेन्द्र सैनी वर्ष 2017 में थाना श्यामपुर से फॉरेस्ट एक्ट के मुकदमे में जेल जा चुका है। तस्करों को पकड़ने वाली टीम में एसटीएफ के निरीक्षक एम0पी0सिंह, निरीक्षक अबुल कलाम ,उपनिरीक्षक के0जी0मठपाल, बृजभूषण गुरुरानी, यादवेन्द्र बाजवा,विद्यादत्त जोशी,मुख्य आरक्षी महेंद्र गिरी,किशोर कुमार,जगपाल सिंह,दुर्गा सिंह, रियाज अख्तर तराई केन्द्रीय वन प्रभाग के वन क्षेत्राधिकारी रुपनारायण गौतम, डिप्टी रेंजर दीवान सिंह रौतेला, वन दरोगा पान सिंह मेहता,सुरेन्द्र सिंह, वन आरक्षी अजय कुमार,नीरज सिंह, थाना श्यामपुर के थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, उपनिरीक्षक मनोज रावत, आरक्षी कृष्णा भारद्वाज, मोहन रावतवन क्षेत्राधिकारी हरिद्वार नेत्रसिंह, वन दरोगा धर्मपाल सिंह रावत , वन आरक्षी प्रदीप आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *