February 27, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बड़ी खबर..उत्तराखंड में बदरीनाथ व मंगलौर विधानसभा में 10 जुलाई को होंगे उपचुनाव,आचार संहिता लागू

देहरादून (उद संवाददाता)। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता खत्म होने के साथ ही दो जिलों में हरिद्वार और चमोली में फिर आचार संहिता लागू होने जा रही है। चुनाव आयोग ने बदरीनाथ विधानसभा चमोली और मंगलौर विधानसभा(हरिद्वार) उप चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। बता दें बदरीनाथ के कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इस्तीफा दे दिया था। वह भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके चलते बदरीनाथ विधानसभा खाली हो गई थी। जबकि मंगलौर के बसपा विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी का निधन होने के बाद से यह सीट खाली है। लोकसभा चुनाव के साथ यहां उपचुनाव भी होने थे लेकिन इससे संबंधित याचिका हाईकोर्ट में लंबित होने के चलते चुनाव आयोग ने तिथि जारी नहीं की थी। अब उसका निस्तारण होने के बाद आयोग ने तिथि जारी कर दी है। जिसके तहत नामांकन की अंतिम तिथि 21 जून, नामांकन पत्रों की जांच 24 जून, नाम वापसी की अंतिम तिथि 26 जून और उप चुनाव की तिथि 10 जुलाई निर्धारित की गयी है। जबकि मतगणना 13 जुलाई को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *