February 27, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मोबाईल टावरों से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,नौ लाख की बैटरियों सहित तीन गिरफ्तार

रूद्रपुर (उद संवाददाता)। पंतनगर थाना पुलिस ने चैकिंग के दौरान तीन शाति चोरों को लाखों रूपये कीमत की चोरी की बैटरियों सहित गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा करते एसपी क्राईम चन्द्रशेखर घोडके ने बताया कि 27 मई को पंतनगर यूनिवर्सिटी के अंतर्गत जियो रिलायंस मोबाइल टावर से 7 लिथियम लायन बैटरी चोरी होने के संबंध में आयुष दुबे पुत्र छोटे लाल दुबे निवासी निजामाबाद रूपधामी जिला एटा उत्तर प्रदेश द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले के खुलासे के लिए प्रभारी निरीक्षक थाना पन्तनगर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज देखकर चोरों की तलाश शुरू की गई। उन्होंने बताया कि टीम ने गश्त के दौरान तीन संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़कर उनसे पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम पता ललित सिंह रावत पुत्र दीवान सिंह रावत निवासी छोई थाना रामनगर, दीपक पांडे पुत्र स्व. चंद्रपाल पांडे निवासी गेबुआ थाना कालाढूंगी तथा संदीप कुमार पुत्र काशीराम निवासी कैनाल रोड गली नंबर 25 गुमानी वाला थाना ऋषिकेश जिला टिहरी गढ़वाल बताया। उनके द्वारा संजय बन के पास झाडियों में छिपायी 7 लिथियम लायन मोबाइल जियो टावर बैटरी व रामनगर जिला नैनीताल क्षेत्र से चोरी की 5 लिथियम लायन मोबाइल जियो टावर की बैटरिया दिनेशपुर मोड़ के पास बरामद की गयी। टीम ने उनके पास से घटना में प्रयुक्त वाहन कार संख्या यूके-19-ए-7155 को भी अपने कब्जे में ले लिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक हेमचंद्र सिंह, उप निरीक्षक प्रकाश राम विश्वकर्मा, उप निरीक्षक दिनेश रावत, कानि. राजेंद्र सिंह कोरंगा, भूपाल सिंह व पंकज कुमार शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *