February 27, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सीएम ने नई दिल्ली में निर्माणाधीन उत्तराखण्ड भवन का निरीक्षण किया

नई दिल्ली। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में निर्माणाधीन उत्तराखण्ड भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में तेजी लाने और तय समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर श्रमिकों से भी भेंट कर उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में यह भवन उत्तराखण्ड की वास्तुकला शैली का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करेगा। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को चारधाम यात्रा मार्गों पर भी आवश्यकता के अनुरूप राज्य अतिथि गृहों के निर्माण के संबंध में सर्वे कर प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *