February 27, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए देशभर में मतगणना शुरू : रुझानों में एनडीए और विपक्षी गठबंधन में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही

वाराणसी से पीएम मोदी आगे : राहुल गांधी अपनी दोनों सीटों पर आगे
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के रुझान मिलने शुरू हो गए हैं। रुझानों में एनडीए ने बढ़त बना ली है। वहीं विपक्षी गठबंधन भी टक्कर दे रहा है। यह चुनाव कई मायनों में ऐतिहासिक है और अगर एनडीए को जीत मिली तो पंडित नेहरू के बाद पीएम मोदी लगातार तीसरी बार पीएम बनने वाले दूसरे नेता बन जाएंगे। देशभर लोकसभा चुनाव की मतगणना प्रकिया शुरू हो गई है। वहीं मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों के लिए सभी जिलों के मतगणना केंद्रों पर काउंटिंग शुरू हो गई है। मतगणना को लेकर राजनीतिक दलों के नेताओं व उम्मदवारों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। वाराणसी में पीएम मोदी आगे चल रहे हैं।
राहुल गांधी अपनी दोनों सीटों वायनाड और रायबरेली पर आगे चल रहे हैं। गांधीनगर से अमित शाह आगे चल रहे हैं। मध्य प्रदेश की गुना लोकसभा सीट से भाजपा के ज्योतिरादित्य सिंधिया आगे चल रहे हैं।
जम्मू कश्मीर की बारामूला सीट से उमर अब्दुल्ला पीछे चल रहे हैं।
बंगाल में भाजपा और टीएमसी में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। भजापा 17 और टीएमसी 18 सीटों पर आगे चल रही है।
चंदौली से भाजपा के महेंद्र नाथ पांडेय आगे चल रहे हैं।
नई दिल्ली सीट से भाजपा की बांसुरी स्वराज आगे।
बिहार की काराकाट सीट से निर्दलीय पवन सिंह पीछे हो गए हैं।
गौतमबुद्धनगर सीट से भाजपा उम्मीदवार महेश शर्मा आगे चल रहे हैं। शुरुआती रुझानों में एनडीए बहुमत के करीब पहुंच गई है।
पाटलिपुत्र सीट से राजद की मीसा भारती आगे।
बंदायू से सपा के आदित्य यादव आगे चल रहे हैं।
हैदराबाद से भाजपा की माधवी लता पीछे चल रही हैं।
कन्नौज से अखिलेश यादव आगे
आसनसोल सीट से शत्रुघ्न सिन्हा आगे चल रहे हैं।
कन्नौज से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं।
कल्याण सीट से सीएम शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे आगे चल रहे हैं।
वाराणसी से पीएम मोदी आगे
उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री आगे चल रहे हैं।
चंडीगढ़ से कांग्रेस के मनीष तिवारी आगे चल रहे हैं।
तिरुवनंतपुरम से थरूर पीछे
केरल की तिरुवनंतपुरम सीट से कांग्रेस के शशि थरूर पीछे चल रहे हैं।
शुरुआती बढ़त के बाद बारामती सीट से सुप्रिया सुले पीछे हो गई हैं।
डिब्रूगढ़ सीट से केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल आगे चल रहे हैं।
गांधीनगर से अमित शाह आगे चल रहे हैं।
आगरा से भाजपा के एसपी सिंह बघेल आगे।
भाजपा नेता मोदी, शिवराज, गडकरी, रूडी आगे चल रहे हैं।
दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।
काराकाट से उपेंद्र कुशवाहा पीछे चल रहे हैं।
हरियाणा में भाजपा उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर और नवीन जिंदल पीछे चल रहे हैं।
कन्नौज,घोसी सीट पर विपक्षी गठबंधन आगे चल रहा है।
शिमला, सिरसा, वायनाड से भी INDIA गठबंधन आगे चल रहा है।
राजस्थान की चुरू सीट से कांग्रेस के राहुल कस्वां आगे चल रहे हैं। जोरहाट से कांग्रेस के गौरव गोगोई आगे हैं।
नागपुर से नितिन गडकरी आगे चल रहे हैं।
भाजपा की मंडी सीट से उम्मीदवार कंगना रनौत पीछे चल रही हैं।
बारामती सीट से सुप्रिया सुले आगे चल रही हैं। सुप्रिया का मुकाबला अपनी भाभी सुनेत्रा पवार पीछे चल रही हैं।
मुंबई नॉर्थ सीट से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बढ़त बनाई। मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव भी आगे चल रही हैं।
गोरखपुर सीट से रवि किशन आगे चल रहे हैं। गाजियाबाद से भाजपा के अतुल गर्ग आगे हैं।
लोकसभा चुनाव के लिए देशभर में मतगणना शुरू हुई। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती हो रही है। आंध्र प्रदेश और ओडिशा विधानसभा चुनावों के साथ-साथ विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनावों की भी मतगणना हो रही है। अभी तक के रुझानों में एनडीए INDIA गठबंधन आगे चल रहा है। एनडीए जहां 16 सीटों पर आगे है, वहीं इंडिया गठबंधन 27 सीटों पर आगे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *