February 27, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मुख्य सचिव ने दिलवाई स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मताधिकार की शपथ

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को दिये निर्देश
देहरादून(उद संवाददाता)। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय में समस्त अधिकारियों व कर्मिकों को मताधिकार की शपथ दिलवाई। मुख्य सचिव ने सभी को अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादाओं को बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री विजय कुमार जोगदंडे सहित सचिवालय के सभी अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे। वहीं मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम ने सचिवालय में सभी जिलों के जिलाधिकारियों/जिला निर्वाचन अधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों/पुलिस अधीक्षकों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग कर मतदान को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पोलिंग पार्टियों के रवाना होने से लेकर, पोलिंग और ईवीएम को स्ट्रांग रूम में जमा करने तक के संबंध में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ इलेक्शन कमीशन आफ इंडिया द्वारा समय-समय पर जारी विभिन्न जानकारियां साझा की। उन्होंने मॉक पोल और वीवीपैट के बारे में भी जिला निर्वाचन अधिकारियों को जरूरी जानकारी दी। ईवीएम खराब होने की स्थिति में क्या कदम उठाए जाने और क्या नहीं इस बारे में भी जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि मॉक पोल का विवरण भी ठीक से दर्ज कर लिया जाए। उन्होंने चैलेंज वोट, टेस्ट वोट, टेंडर वोट आदि के बारे में भी जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि इस बात का ध्यान रखें कि शाम 5ः00 बजे के बाद कोई भी व्यत्तिफ मतदेय स्थल के गेट के अंदर नहीं आ पाएं एवं शाम 5ः00 बजे तक गेट के अंदर आए मतदाता को मतदाता पर्ची जरूर दे दी जाए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि शाम 5ः00 बजे तक गेट के भीतर आ चुके मतदाता का मतदान हर हालत में करा लिया जाए। साथ ही उन्होंने मतदेय स्थलों पर भीड़ मैनेजमेंट, आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने, बूथ हेल्थ मैनेजमेंट प्लान और पोस्टल बैलेट आदि के बारे में भी जानकारी दी। बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, संयुत्तफ मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नमामि बंसल, श्री प्रताप शाह, श्री मस्तू दास आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *