February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

डबल इंजन सरकार पर है जनता-जनार्दन का विश्वास : पुष्कर सिंह धामी

सोमेश्वर में भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में विशाल रोड शो आयोजित
अल्मोड़ा। उत्तराखंड में लोकसभा के चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंक दी हैं। वहीं भाजपा के स्टार प्रचारक सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों, अजय टम्टा, हरिद्वार सीट से त्रिवेंद्र सिंह रावत, पौड़ी से अनिल बलूनी, टिहरी से माला राज्य लक्ष्मी शाह और नैनीताल लोकसभा सीट से अजय भट्ट के समर्थन में ताबड़ीतोड़ जनसभायें कर भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भर रहे हैं। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में आयोजित विशाल रोड शो और जनसभा में पहुंचकर लोगों से आगामी 19 अप्रैल को भारी संख्या में मतदान करने की अपील की। इस दौरान सोमेश्वर में आयोजित रोड शो में सीएम धामी ने भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा और कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य के जोरदार रोड शो निकालकर जनसभा को संबोधित किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सोमेश्वर में आयोजित रोड शो और विशाल जनसभा में देवतुल्य जनता को संबोधित करते हुए लोकसभा प्रत्याशी को प्रचंड बहुमत के साथ विजयी बनाने की अपील की। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में पूरा प्रदेश फिर से भगवामय होने जा रहा है। देवभूमि उत्तराखण्ड की जनता द्वारा निरंतर मिल रहा स्नेह एवं समर्थन इस बात का द्योतक है कि जनता-जनार्दन का विश्वास डबल इंजन सरकार पर है। निश्चित तौर पर 19 अप्रैल के दिन जनता कमल का बटन दबाकर राष्ट्रवाद व विकासवाद को अपना समर्थन देगी और परिवारवाद व तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों को सबक सिखाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *