February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

राहुल गांधी ने केदारनाथ में मौनी बाबा के साथ बातचीत का वीडियो शेयर किया

देहरादून/नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को केदारनाथ यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। राहुल गांधी ने सोमवार को मौनी बाबा के साथ अपनी बातचीत का वीडियो साझा किया और कहा कि डर दिमाग का छल है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर राहुल ने कहा,डर दिमाग का छलावा है! केदारनाथ में मौनी बाबा के ‘डरो मत’ के रहस्य और उनकी वर्षों की तपस्या को करीब से जानिए। राहुल गांधी मौनी बाबा से पूछते नजर आ रहे हैं कि वह केदारनाथ में कितने समय से बैठे हैं? इस पर वह हाथ से इशारा करते हैं कि उन्होंने 11 साल तक न बोलने की कसम खाई है। जब राहुल ने पूछा कि उन्होंने ‘मौनी बाबा’ ने ऐसा व्रत क्यों लिया, तो मौनी बाबा ने एक नोटबुक निकाली और उसमें लिखा कि यह बाबा केदार जानते हैं। मौनी बाबा ने अपनी नोटबुक में राहुल की यात्रा का जिक्र करते हुए यह भी लिखा है कि वह उनसे मिलने अपनी मर्जी से नहीं आए हैं, बल्कि बाबा केदार के आशीर्वाद से आए हैं। मौनी बाबा ने हाथ के इशारे से उनसे पूछा कि क्या वह कुछ खाएंगे। इस पर कांग्रेस नेता ने जवाब दिया कि वह थोड़ा खाएंगे। इस पर राहुल गांधी कहते हैं कि मौनी बाबा की दी हुई रोटी खाने से अहंकार और क्रोध नहीं रहता। राहुल गांधी ने 5 से 7 नवंबर तक तीन दिन के लिए केदारनाथ का दौरा किया था और वहां भंडारा लगाकर भक्तों की खूब सेवा भी की थी। इस दौरान उन्हें साधू संतों ने आशीर्वाद दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *