Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

देह व्यापार में विदेशी महिला समेत चार महिलाएं पकड़ीं

हल्द्वानी (उद संवाददाता)। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने डहरिया के एक मकान में औचक दबिश देकर किराए के कमरे में संचालित किए जा रहे देह व्यापार का पर्दाफाश किया। टीम ने मौके से एक विदेशी महिला समेत चार महिलाओं को हिरासत में लिया। वहीं महिला सरगना को एक ग्राहक के साथ आपत्तिजनक वस्तुओं समेत गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल प्रभारी उ.नि. दीपा भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ईको टाउन फेस 3 डहरिया में रात्रि में दबिश दी गई। जहां टीम ने 4 महिला पीड़ित जिसमें एक महिला ;नेपालीद्ध व शेष 3 महिलाएं को बरामद किया। साथ ही एक महिला पुरुष ग्राहक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिली। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली। पूछताछ के दौरान गाय हुआ कि ईको टाउन फेस 3 डहरिया में एक घर जिसे एक महिला द्वारा 8,000 रुपए प्रति माह के हिसाब से किराये में लिया गया था। जिसमें उसके द्वारा वैश्यालय चलाया जा रहा था। वैश्यालय चलने वाली महिला व गौरव कुमार को अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। हिरासत में ली गई महिला पीड़ितों को रेस्क्यू कर काउंसलिंग कराने के पश्चात उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। मकान मालिक द्वारा किराएदार का सत्यापन न किराए जाने पर 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत उसका 5000 रुपए का नगद चालान किया गया। इस मामले में आवश्यक कार्यवाही करने हेतु जिलाधिकारी के समक्ष रिर्पाेट प्रेषित की गयी है। महिला सरगना के साथ पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम पता गौरव कुमार पुत्र नरेश कुमार निवासी ग्राम ताजपुर पोस्ट किरमचा मिलक रामपुर हाल निवासी कत्या फैक्ट्री रामपुर रोड हल्द्वानी बताया। पुलिस टीम में उ.नि. श्रीमती दीपा जोशी प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल, कानि. मोहन किरौला व महेन्द्र भोज शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *