Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

घर का ताला तोड़कर चोरों ने जेवर और नगदी समेत लाखों का माल उड़ाया

नानकमत्ता(उद संवाददाता)। अज्ञात चोरों ने व्यापारी के घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे लाखों के जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार दहला रोड निवासी मुकेश रस्तोगी पुत्र शांति स्वरूप रस्तोगी पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपकर बताया कि देर रात राइस मिल में काम कर रामलीला देखने गई अपनी पत्नी को लेकर वापिस घर पहुंचा तो घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़कर अलमारी में रखे चांदी की चार जोड़ी पायल,चार सोने की अंगूठियां, एक जोड़ी सोने की झाले, पांच पेडल का मंगलसूत्र, एक पेडल का मंगलसूत्र, एक कमरबंद, एक स्मार्ट वॉच फोन, एक पावर वैड एम आई, गुल्लक में रखी दो से तीन हजार रुपए की नगदी चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। इधर पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है। कस्बा इंचार्ज लक्ष्मण जोशी ने बताया है कि पीड़ित की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *