Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रुद्रपुर में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

रुद्रपुर। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर पर राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर चलाये जा रहे महासम्पर्क अभियान कार्यक्रम के निमित रुद्रपुर विधानसभा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन  का आयोजन सिटी क्लब में किया गया। जिसमें रुद्रपुर क्षेत्र में भाजपा के स्तम्भ कहे जाने वाले  जिन्होंने रुद्रपुर व उसके आस पास के क्षेत्र खड़ा किया ऐसे वरिष्ठ जनों को भाजपा द्वारा महासम्पर्क अभियान के निमित समान्नित करने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया , वही कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर हुआ जिसमें स्वागत भाषण भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल द्वारा किया गया वही कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में आये पूर्व विधायक लालकुआ नवीन दुमका द्वारा कार्यक्रम में अपने विचार रखे उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी वाली केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के सफ़लतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर यह एक माह का पर्व जो भाजपा भिन्न भिन्न कार्यक्रम के माध्यम से जनता के बीच जाकर माना रही है उसके चलते वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जिसमें निश्चित रूप से यह है सुखद पहल है जो पुराने कार्यकर्ता का पार्टी के साथ जुड़ाव बना रहे उसके लिये यह एक अच्छा माध्यम है।  इस दौरान कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा ने भी अपने विचार रखे उन्होंने कहा आने वाले    यह वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन जिसमे सभी वरिष्ठजनों को पगड़ी ओर पटका पहनाकर अभिवादन किया गया विधायक बोले यह हमारी पार्टी की नींव है जिनके पदचिन्हों पर चलकर आज भाजपा देश की सबसे बडी पार्टी बनी है उनकी अथक मेहनत पर परिश्रम के चलते केंद्र से लेकर अनेको प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार हैं , विधायक शिव अरोरा ने कहा भाजपा अपने हर कार्यकर्ता का सम्मान करती हैं और केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर आयोजित यह सम्पर्क अभियान के तहत वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया । देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल को सराहा है और आने वाले 2024 के चुनाव पुनः देश की जनता अपना आशीर्वाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देगी और भारत विकास की स्वर्णिम गाथा लिखेगा। इस दौरान जिला अध्यक्ष कमल जिंदल,  संघ के वरिष्ठ अधिकारी स्नेह पाल, जिला महामंत्री अमित नारंग, मेयर रामपाल, यशपाल घई , कस्तूरीलाल तगरा मण्डल अध्यक्ष धर्म सिंह कोली, हरीश भट्ट , धीरेश गुप्ता, , पवन अग्रवाल, कीमती राणा, आनत राम, वेद ठुकराल, ओम ठुकराल, उत्तम दत्ता, रामप्रकाश गुप्ता, अनिल चौहान, सुनील ठुकराल, ,सोनू अनेजा, राजेश जग्गा, शालनी बोरा, नरेश ग्रोवर, नरेश सागर , धीरेंद्र मिश्रा, राजेश जग्गा, हरीश सुखीजा, मयंक कक्कड़, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *