Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत बनने जा रहा है विश्व गुरु- अजय भट्ट

गदरपुर। भाजपा के संगठनात्मक जिले काशीपुर के अंतर्गत गदरपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं के वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे केंद्रीय रक्षा मंत्री व भाजपा सांसद अजय भट्ट ने कहा कि प्रदेश और देश में भाजपा की सरकारें नित नए दिन नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल में जनकल्याण से जुड़ी तमाम योजनाओं का शुभारंभ हुआ जिससे हर वर्ग की जनता आच्छादित है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व के सम्मुख समूचा विश्व नतमस्तक हो रहा है और पूरे देश में नरेंद्र मोदी के नाम का डंका बज रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हर वर्ग और हर समाज को ध्यान में रखकर कार्य योजनाएं तैयार की हैं। वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को शाल ओढ़ाकर सम्मानित करने के उपरांत अजय भट्ट ने कहा कि किसी भी संगठन के लिए कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा है और भाजपा संगठन के लिए वरिष्ठ कार्यकर्ता उसकी मजबूत नींव के समान हैं। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जनपद प्रभारी सुरेश भट्ट ने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत भाजपा देश की नंबर एक पार्टी बनाने में कामयाब हुई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में सदस्यता अभियान से जुड़कर भूत इकाइयों को मजबूत और सक्रिय बनाने पर जोर दिया। भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल दिशा नेतृत्व में प्रदेश और केंद्र सरकार हर वर्ग की कसौटी पर खरी उतर रही है। वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान 200 से अधिक कार्यकर्ताओं को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा गदरपुर मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना ने किया। इस अवसर पर नगर पंचायत गूलरभोज की चेयर पर्सन अनीता दुबे, अशोक हुडिया, भोला शर्मा चंद्रकांत मंडल, हरबंस लाल छाबड़ा, संजीव अनेजा, लाखन सिंह, नरेश हुड़िया, मदन कालड़ा, सुरजीत सिंह, रिजवान हुसैन, महेश मुरादिया, राजेंद्र शर्मा, कपिल अरोरा, रवि, अभिषेक वर्मा, परमजीत सिंह पम्मा, ज्योतिराज, पूनम ग्रोवर, कुलबीरी चौधरी, राजबाला चौहान मानसी शर्मा, मीनाक्षी श्रीवास्तव, रीना शर्मा, लक्ष्मी चौहान, रेनू बिष्ट सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *