Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हाथी ने बाइक सवार पर किया हमला,ग्रामीणों में हड़कम्प

लालकुआं। बिंदुखत्ता के संजय नगर क्षेत्र में बीती रात हाथी ने ग्रामीण पर हमला कर दिया। हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना से ग्रामीणों में हड़कम्प मचा है। रात्रि बिंदुखत्ता के संजय नगर 2 निवासी केदार पाठक अपनी मोटरसाइकिल से रोजाना की भांति लालकुआं पेपर मिल में डड्ढूटी कर लगभग 10ः15 बजे अपने घर को वापस लौट रहे थे कि अचानक भुवन की दुकान से थोड़ा आगे संजय नगर प्रथम में अचानक उनके सामने जंगली हाथी आ गया। जब तक वह कुछ समझ पाते हाथी ने उन पर हमला कर दिया, उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए हल्द्वानी के निजी अस्पताल में ले जाया गया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं वन क्षेत्राधिकारी गौला रेंज चंदन सिंह अधिकारी ने बताया कि बिंदुखत्ता निवासी ग्रामीण पर हाथी के हमले की सूचना उन्हें मिली है, सूचना मिलते ही उन्होंने तुरंत मौके पर अपनी टीम को भेज दिया है और उन्होंने बताया की वह घायल का हाल जानने के लिए स्वयं हल्द्वानी गये। पीड़ित के पांव एवं पीठ में गंभीर चोट है, उन्होंने बताया क्षेत्र में वन विभाग की गश्त बढ़ा दी गई है तथा ग्रामीणों से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *