Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दुकानें बचाने को व्यापारियों का आंदोलन जारी, चौथे दिन भी बंद रही दुकानें

रूद्रपुर । मार्ग चौड़ीकरण तथा जी 20 के विदेशी मेहमानों को खुश करने के नाम पर सैकड़ों व्यापारियों को उजाड़ने में जुटे प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ अपना आंदोलन चौथे दिन भी जारी रखते हुए राममनोहर लोहिया एवं नेहरू मार्केट के दुकानदारों ने अपना कारोबार बंद रख जोरदार धरना प्रदर्शन किया। सैकड़ों व्यापारियों ने व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा तथा राममनोहर लोहिया मार्केट एसोसिएशन अध्यक्ष आशू ग्रोवर के नेतृत्व में थाली ताली बजाते हुए प्रश्न के विरुद्ध नारेबाजी करते नगर के बाजार क्षेत्र में विशाल जुलूस निकाला। इससे पूर्व सैकड़ों व्यापारी लोहिया मार्केट में एकत्रित हुए। जहां आयोजित सभा को संबोधित करते व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा तथा राममनोहर लोहिया मार्केट एसोसिएशन अध्यक्ष आशू ग्रोवर ने कहा कि अपना रोजगार बचाने के लिए व्यापारी किसी भी हद तक अपना आंदोलन आगे ले जाने के लिए तैयार हैं। अधिकारी एक सोची समझी योजना के तहत मुख्य मार्ग के दोनों ओर पिछले कई दशकों से रोजगार कर रहे व्यापारियों को उजाड़ने की मंशा पर कार्य कर रहे हैं। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि एकजुटता से ही इस लड़ाई को जीता जा सकता है। पहले व्यापारियों ने कोरोना से बचने के लिए अपने कारोबार बंद किए थे। अब व्यापारी कारोबार बंद कर अपनी दुकानें बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। श्री जुनेजा व श्री ग्रोवर ने कहा कि व्यापारियों की ही जीत होगी इसके लिए सामूहिक संघर्ष जारी रखना होगा। सभा को ने कई व्यापारियों ने भी संबोधित किया। सभा के बाद सैकड़ों व्यापारी थाली ताली बजाते हुए प्रशासन की खिलाफ नारेबाजी कर जुलूस की शक्ल में रवाना हुए। जुलूस लोहिया मार्केट से प्रारंभ होकर डी डी चौक, अग्रसेन चौक, बाटा चौक, मुख्य बाजार, भगत सिंह चौक, गल्ला मंडी, पांच मंदिर, विद्धवानी मार्केट आदि मार्गों से होकर गुजरते हुए वापस लोहिया मार्केट धरना स्थल पर समाप्त हुआ। जहां व्यापारियों ने धरना जारी रखा और धरना स्थल पर बालाजी के भजन गाकर प्रशासन को सदबुद्धि देने की कामना की गयी। इस दौरान सुरेंद्र तनेजा, इंद्रजीत सिंह, अनमोल खुराना, बल्देव राज ग्रोवर, अमरजीत सिंह, नंद किशोर, श्याम धींगरा, दीपक धींगरा, मोइनुद्दीन, हरीश आहूजा,तिलकराज, अश्वनी कुमार, इदरीस, सुरेंद्र सिंह, शैलेन्द्र ग्रोवर, अनिल तनेजा, अजय कक्कड़, हरजीत सिंह, मनीष कालड़ा, विनोद ठुकराल, हर्ष रावल, विक्की रावल, हरीश पिन्नी, अनिल कक्कड़,राजा मदान, रमेश कालड़ा, प्रताप सिंह, सुशील गावा, नरेंद्र चावला, सुनील प्रजापति, केशव नारंग, करमजीत सिंह, अमरदीप सिंह, राजू जोशी, इस्लाम मियां, हरीश जोशी, जगवीर सिंह, रवि गुलाटी, गगन कालरा, प्रशांत, ललित मेहता, नेहरू मार्केट; समोसा मार्केटद्ध के जसवीर सिंह, अब्दुल रहमान, महेंद्र सिंह ,चिरौंजी लाल, प्रवेश सलमानी, प्यारेलाल मदान, सोहनलाल मदान, देवेंद्र बोरा, केदार प्रसाद, कलीम खान ,श्यामसुंदर तिवारी ,महेंद्र पाल, भगवानदास , जुल्फीकार, राजीव जलहोत्रा, बृजेश गुप्ता, मोहनलाल, अनिल चौहान , दीपिका बत्रा, सोहेल खान, देवेंद्र सिंह, राधेश्याम गुप्ता, बिट्टðू चौधरी ,भोला, विजय कुमार गुप्ता, किशन गुप्ता, गणपत नारंग, राजेंद्र जुनेजा, सुभाष मालाकार, महेंद्र पाल, भगवानदास, भास्कर तिवारी, नरेश पाल आदि सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद थे।

रूद्रपुर में कल मशाल जुलूस निकालेंगे व्यापारी
रूद्रपुर।आंदोलित राममनोहर लोहिया मार्केट के व्यापारियो ने कल 15 मार्च को सायं मशाल जुलूस निकालने का निर्णय लिया है। धरना स्थल पर इस आशय की घोषणा करते व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा व राममनोहर लोहिया मार्केट एसोसि एशन के अध्यक्ष आशू ग्रोवर ने बताया कि कल सायं 6 बजे धरना स्थल से व्यापारी मशाल जुलूस निकालेंगे। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का यह संघर्ष लोकतांत्रिक व शांतिपूर्ण संचालित किया जा रहा है। इसका किसी भी राजनैतिक दल को लाभ उठाने नहीं दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *