Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बेकाबू डंपर की टक्कर से छात्र की मौत, मां घायल

मां के साथ स्कूटी पर स्कूल जा रही थी नौ साल की नैना, परिवार में मचा कोहराम
बनबसा । तेज रफतार डंपर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी में मां के साथ स्कूल जा रही नौ साल की छात्रा की मौत हो गयी। जबकि मां घायल हो गयी। घायल को चिकित्सालय भर्ती कराया गया है। मृतक छात्रा मैक्सटन स्कूल की छात्रा थी। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। जानकारी के अनुसार संतोष कालोनी बनबसा निवासी नैना जोशी अपनी मां के साथ स्कूटी पर सवार होकर मैक्सटन स्कूल जा रही थी। तभी तेज रफतार डंपर ने रास्ते में स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से लगने से दोनों मां बेटी सड़क पर इधर उधर छिटक गये। हादसे में नौ साल की नैना ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में बच्ची की मां घायल हो गयी। उसे अस्पताल भर्ती कराया गया है। घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गयी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टनकपुर भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *