Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दिल्ली से चुराई गई कार के साथ दो गिरफ्तार

लालकुआं। पुलिस ने चैकिंग के दौरान दो युवकों को गिरफ्रतार कर उनके पास से चोरी की कार बरामद की है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनय चैधरी ने बताया कि हल्दूचैड़ चैकी प्रभारी सोमेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ सुभाष नगर बैरियर पर चैकिंग पर थे तभी किच्छा कि और से एक सफेद रंग कि इको कार्गाे वैन डीएल-1 एलआर -8761 आती दिखाई दी चैकिंग के दौरान पुलिस ने उसे रूकने का इशारा किया तो कार सवार दोनों युवक भागने लगे जिसपर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों कार सवार युवकों को पकड़ लिया । पुछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपने नाम नरेश चैहान पुत्र जगत सिंह चैहान हाल निवासी जैन कालोनी उत्तम नगर दिल्ली तथा मुल निवासी धनोल्टी क्षेत्र के ग्राम थत्यूड़ जिला टिहरी उत्तराखंड वहीं उसका साथी हेमन्त बिष्ट पुत्र नंदा बल्लभ बिष्ट निवासी चनौदा गांव सोमेश्वर जिला अल्मोड़ा का बताया। पकड़े गए दोनों युवकों ने पुलिस को बताया कि वह नशे के आदी हैं जिसके चलते दोनों ने मिलकर 16/17फरवरी की रात मटियाला द्वारिका सेक्टर 3 स्थित शराब की दुकान के पास से सफेद रंग की इको कार्गाे वैन को चुराया तथा चुराई गई कार को उन्होंने उसी रात को सेक्टर 4 द्वारिका के पास सर्विस रोड किनारे खड़ा कर दिया जिसपर दोनों ने चुराई गई कार को अल्मोड़ा बेचने का प्लान बनाया । वहीं मौका देख दोनों ही लोग उत्तफ कार को दिल्ली से अल्मोड़ा बेचने ले जा रहे थे पकड़े गए आरोपियों ने कार चोरी करने की घटना को स्वीकार किया है।इधर पुलिस को जांच करने पर पता चला कि चुराई गई कार बुराड़ी क्षेत्र के डीवेस्ट ग्राउंड फ्रलोर केएच 99/24 निवासी बबलू प्रसाद कि पत्नी सीमा देवी के नाम है तथा उसका रजिस्ट्रेशन नोर्थ कालोनी दिल्ली निवासी पिंकी चैधरी के नाम पंजीकृत है तथा उत्तफ कार 2012 मोंडल की है। पुलिस टीम में मुख्य रूप से हल्दूचैड़ चैकी प्रभारी सोमेन्द्र सिंह, कांस्टेबल तरूण मेहता, आनंदपुरी, सुरेश प्रसाद शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *