Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

श्री दूधिया बाबा मंदिर में विशाल भंडारा आयोजित

रूद्रपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर पर आज श्री दूधिया बाबा सन्यास आश्रम समिति द्वारा किच्छा रोड़ स्थित श्री दूधिया बाबा मंदिर में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी स्वामी शिवानन्द जी महाराज की अगुवाई में विशाल भंडारा आयोजित किया गया। जिसमे नगर एवं दूर दराज क्षेत्रों के हजारों श्रद्धलुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान स्वामी शिवानन्द जी महाराज ने दूधिया बाबा कन्या छात्रावास की बालिकाओं को प्रसाद वितरण किया। साथ ही दूधिया मंदिर परिसर में उमडे हजारो श्रधालुओं ने भी पावन शिवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया । पिछले 49 वर्षों से चली आ रही विशाल भंडारे की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष पुनः दूधिया बाबा संन्यास आश्रम रूद्रपुर द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन मंदिर परिसर में किया गया ।भंडारा प्रसाद ग्रहण करने आए श्र(ालुओं द्वारा श्री दूधिया बाबा सन्यास आश्रम के महंत स्वामी शिवानंद जी महाराज से आर्शीवाद भी लिया गया। भंडारे में विधायक शिव अरोरा, मेयर रामपाल सिंह, विजय भूषण गर्ग, मनीष अग्रवाल, हरनाम चैधरी, हरविन्द्र सिंह, वीके सक्सेना, झम्मन लाल शर्मा, अशोक सिंघल सीए, प्रदीप बसल, भारत भूषण चुघ, अभी अग्रवाल, दीपचंद जोशी, अजय अग्रवाल, शत्तिफ बठला, मनोज रघुवंशी, सुरेन्द्र मिडड़ा, गुरदीप सिंह गाबा, बरीत सिह, गजेन्द्र सिंह, राजेन्द्र तुलसियान, पवन मिगलानी, सौरभ तायल, गोल्डी मुन्जाल, जिन्दगी जिन्दाबाद की पुरी टीम के साथ करमजीत सिंह चनाना,टीम जिन्दगी जिंदाबाद सेवादार ;कार्यकर्ताद्ध संघ करमजीत सिंह चानना, हरजिंदर सिंह लाडी, लवली लांबा, गुरविंदर सिंह ;सोनूद्ध, दलजीत सिंह, हिमांशु सुखीजा, रंजीत सिंह, बलजीत कौर, ज्योति सिंह, प्रियंका सचदेवा, मेघा, सिमरन कौर, रमन कौर, जुगल वल्लब गोस्वामी, प्रमोद कुमार शर्मा पूजा शर्मा,भारत विकास परिषद के सदस्य प्रीत गोवर, संजय ठुकराल, प्रेमलता सिंह, नीरज बत्रा, आयुष गर्ग, पुलकित गर्ग, नमन चुघ, अंकुर उपाध्याय, गोबिंद साहनी, योगेश लाम्बा सुशील तुलसियान आदि ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *