Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सुभाष जयंती पर महापुरुषों के वेश में निकाली शोभा यात्रा

रूद्रपुर । नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 126 वीं जयंती पर आज रविंद्रनगर स्थित रविन्द्र जूनियर हाईस्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न महापुरुषों के वेष में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमे आकर्षक परिधान में सजे नन्हें मुन्ने बच्चों की परेड आकर्षण का केंद्र बनी रही। वहीं छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत भांगड़ा, पीटी शो, देश भक्ति गीत व झांकियों ने भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। शोभा यात्रा विद्यालय से प्रारंभ होकर रविंद्र नगर तथा कल्याणी व्यू के अनेक मार्गों से होकर गुजरती हुई वापस विद्यालय में समाप्त हुई। शोभा यात्रा में विद्यालय के चार हाऊस महात्मा गांधी हाऊस, मदर टेरेसा हाऊस, इंदिरा गांधी हाऊस व लक्ष्मी बाई हाउस के विद्यार्थियों ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, भारत माता, मां सरस्वती, डा. भीमराव अम्बेडकर, भगत सिंह, लक्ष्मी बाई आदि की झांकियां प्रदर्शित की। शोभा यात्रा के पश्चात विद्यालय में देश भक्ति से ओत प्रोतअनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसमे अनेक संस्कृतियों के नृत्य से अभिभावक भी मंत्रमुग्ध हुए। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक अनूप सरकार, विद्यालय समिति के नारायण चंद्र दास, नारायण विश्वास,राकेश दास, प्रदीप दास, अनूप सरकार, सनत गाईन, आनंद शर्मा, अधीर सरकार, कृष्ण कुमार दास, आशिक मल्लिक, अनिल कुमार, भारतेंदु अधिकारी,प्रधानाचार्या विपुल साहा, पार्षद बबलू सागर, महाविद्यालय छात्रसंघ उपाध्यक्षा केशू दास सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *