Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रुद्रपुर में कार्यकर्ताओं से मिले अखिलेश यादव

रुद्रपुर। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को सपा नेता तेजेन्द्र विर्क के लोक विहार कालोनी के निवास पर पहुंचे। इस दौरान उनसे मिलने के लिए कार्यकर्ताओं कीभीड़ उमड़ पड़ी। हल्द्वानी जाते समय सपा सुप्रीमो कुछ देर के लिए विर्क के आवास पर पहुंचे यहां पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान अखिलेश ने कार्य कर्ताओं से मुलाकात की और चुनावों को लेकर चर्चा की। अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता अभी से तैयारी में जुट जायें। इस दौरान अखिलेश से मिलने के लिए कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जिसके चलते सुरक्षा कर्मियों को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। अखिलेश के एक कमांडो ने कार्यकर्ता को गाड़ी में बैठने पर लताड़ भी लगा दी। इस दौरान सुरक्षा के लिए रुद्रपुर पुलिस भी मुस्तैद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *