Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अल्मोड़ा में ढाई किलो चरस के साथ दो तस्कर दबोचे

अल्मोड़ा । एसओजी/एएनटीएफ व अल्मोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने 2.507 किग्रा चरस के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। ड्रग्स Úी देवभूमि मिशन 2025 के तहत एसएसपी प्रदीप कुमार राय के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस एवं जनपद एसओजी/ एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने चैकिंग के दौरान लोधिया बैरियर से क्वारब की ओर जा रहे जीवन सिंहपुत्र किशन सिंह, निवासी ग्राम व पो0 परवड़ा, तहसील धारी, जिला नैनीताल के कब्जे से 1.303 किग्रा व प्रकाश सिंह बिष्ट पुत्र किशन सिंह बिष्ट, निवासी ग्राम व पो0 परवड़ा, तहसील धारी, जिला नैनीताल के कब्जे से 1.204 किग्रा अवैध चरस बरामद की। दोनों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। प्रभारी एस0ओ0जी0 सुनील धानिक ने बताया कि आरोपी अपने आस-पास के गाँवो से चरस इकट्टòा करके तराई की तरफ ले जाकर थोड़ा- थोड़ा बेचकर अधिक मुनाफा कमाना चाहते थे। बरामद चरस की कीमत 2,50,700 रुपये आंकी गयी है। एसएसपी ने चरस तस्करों को पकड़ने वाली टीम को पांच हजार रूपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। टीम में प्रभारी एएनटीएफ सौरभ भारती के अलावा कानि0 राकेश भट्टð,कानि0पवन थ्वाल, हरदीप सिंह आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *