Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

धारचूला में अग्निकाण्ड की भेंट चढ़ी 14 दुकानें

पिथौरागढ़। सोमवार देर रात धारचूला मुख्यालय के गांधी चौक की दुकानों में अचानक भीषण आग लग गई। पुलिस के गश्ती दल द्वारा दुकानों में आग लगने की सूचना पर कोतवाल कुंवर सिंह रावत, सदर पटवारी चन्द्री चंद मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने किसी तरह कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकाण्ड में 14 दुकानें जलकर राख हो गईं। घटना में व्यापारियों को लाखों का नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक गांधी चौक स्थित बाजार में देर रात दुकानों में आग भड़क गयी। देखते ही देखते आग ने कई दुकानों को आगोश में ले लिया। गश्त पर निकली पुलिस ने जब आग की लपटें देखी तो इसकी सूचना दमकल के साथ ही उच्चाधिकारियों को दी। सूचना पर कोतवाल कुंवर सिंह रावत समेत पुलिस फोर्स और दमकल कर्मी उपकरणों सहित मौके पर पहुंच गये। फायर ब्रिगेड की गाड़ी के साथ सेना की 832 लाइट रेजिमेंट के 12 जवानों को भी आग पर काबू करने के लिए बुलाया गया। घंटों की मशक्कत के बाद आग को काबू किया गया। तब तक 14 दुकानें आग की भेंट चढ़ चुकी थी। अग्निकाण्ड में मंजू थापा कॉस्मेटिक, सलमान बारबर, जाकिर हुसैन फुटवियर, आजम खां कॉस्मेटिक गिफ्ट सेंटर, सरफराज रजाई गद्दा, नन्हे मियां सब्जी, असलम सब्जी, मदन सिंह बुदियाल गारमेंट्स, मोहन सब्जी, अनीश बारबर, वाहिद मोबाइल, शहनवाज मोबाइल, छोटे मोबाइल और गुîóू शर्मा पान भंडार की दुकानों को लाखों का नुकसान हुआ है।आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। कोतवाल कुंवर सिंह रावत ने बताया कि दुकानों में आग अंदर से लगी है। हो सकता है शॉर्ट सर्किट से दुकानों में आग लगी हो। घटना की जांच की जा रही है। व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा और सभासद प्रेमावती कुटियाल ने नगर पालिका और प्रशासन ने पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग की।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *