October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर में दिन दहाड़े खनन व्यवसायी को गोली से उड़ाया

काशीपुर। काशीपुर में बीती रात हुआ बवाल अभी शांत भी नहीं हुआ था कि आज सुबह एक और वारदात से सनसनी फैल गयी। बाइक सवार दो हमलावरों ने घर में घुसकर एक खनन व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सुबह 8ः30 बजे की है। बताया जा रहा है कि खनन व्यवसायी ग्राम जुड़का निवासी 58 वर्षीय महल सिंह सुबह घर पर अखबार पढ़ रहे थे। तभी बाइक से दो बदमाश पहुंचे और उन्होंने महल सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। जिससे ऽनन व्यवसाई की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार इस पूरे घटनाक्रम में कनाडा के एक व्यत्तिफ़ का लिप्त होना बताया जा रहा है, जोकि पूर्व में भी मृतक को सिगनल ऐप द्वारा फोन करके धमकी दे चुका था। बताया जा रहा है कि उत्तफ़ व्यत्तिफ़ का एक स्टोन क्रेशर में पूर्व में हिस्सा था। जिसको लेकर इनका आपसी विवाद चल रहा था। जिसके चलते इस घटना को अंजाम दिया गया। घटना को अंजाम देने वाले दो युवकों की फुटेज सीसी टीवी में कैद हुयी है। जिसके आधार पर पुलिस ने हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *